फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE Exam Admit Card 2022 Date Postponed Now to be to release on January 7 by IIT Kharagpur GATE Exam gate.iitkgp.ac.in

GATE Admit Card 2022: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड आज नहीं, सात जनवरी को होंगे जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 03 Jan 2022 02:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 02:21 PM IST
सार

GATE Exam Admit Card 2022 Date Postponed: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE) परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
GATE Exam Admit Card 2022 Date Postponed Now to be to release on January 7 by IIT Kharagpur GATE Exam gate.iitkgp.ac.in
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE) परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख स्थगित कर दी गई है। 05 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली गेट परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र अब तीन के पहले सप्ताह की जगह दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

GATE Admit Card 2022 अब 07 जनवरी को होंगे जारी

GATE एग्जाम 2022 के एडमिट कार्ड अब 07 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर शाम 05 बजे तक यह एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, रिलीज के समय पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उम्मीदवार इनके जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

पहले तीन जनवरी को जारी होने थे प्रवेश-पत्र

एडमिट कार्ड शुरू में 03 जनवरी, 2022 को जारी किया जाना था। हालांकि, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से, एडमिट कार्ड की तारीख 07 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। IIT खड़गपुर ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी की है जिसमें लिखा है, उम्मीदवार 07 जनवरी, 2022 से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

गेट प्रवेश-पत्र एवं परीक्षा 2022 की तिथियां

  1. प्रवेश-पत्र रिलीज की तारीख (पुरानी) : 03 जनवरी, 2022
  2. प्रवेश-पत्र की नई तिथि : 07 जनवरी, 2022 (नई)
  3. गेट परीक्षा तिथियां: 05, 06, 12 और 13 फरवरी, 2022
विज्ञापन

गेट एडमिट कार्ड 2022 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  1. उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट -gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, 'गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड'।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  4. आपका गेट एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling: नीट मामले में कल से शुरू हो सकती है सुप्रीम सुनवाई, जस्टिस चंद्रचूड़ ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed