फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE exam 2020 will be held in different sessions for the first time

पहली बार अलग-अलग सेशन में होगी गेट परीक्षा 2020

Thu, 28 Nov 2019 01:21 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
GATE exam 2020 will be held in different sessions for the first time
गेट 2020 मॉक टेस्ट - फोटो : IIT Delhi

आईआईटी समेत देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए गेट परीक्षा 2020 पहली बार अलग-अलग सेशन में आयोजित होगी। गेट परीक्षा 2020 चार दिन अलग-अलग सेशन में चलेगी। सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स का पेपर दो सेशन और अन्य 23 पेपर एक सेशन में होंगे। परीक्षा में 8.6 लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, गेट परीक्षा 2020 का शेड्यूल तैयार हो गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गेट परीक्षा अलग-अलग सेशन में आयोजित होगी। कुल 25 पेपर की परीक्षा पहली फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

 

एक फरवरी:

सुबह का सेशन: इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग व फिजिक्स। जबकि दूसरे सेशन में केमिस्ट्री, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व प्रोडेक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का पेपर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो फरवरी:

सुबह का सेशन: आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मैथ्मेटिक्स, माइनिंग इंजीनियरिंग, स्टैटिस्टिक्स, इंजीनियरिंग साइेंसज व लाइफ सांइसेज। जबकि दूसरे सेशन में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीक्लचरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स  का पेपर होगा।

आठ फरवरी :

सुबह का सेशन: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इकोलॉजी एंड एवलूशन व टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर सांइसेज। दूसरे सेशन में कंप्यूटर साइंस एंड इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर होगा।

नौ फरवरी:

सुबह और दोपहर के सेशन में सिविल इंजीनियरिंग का पेपर आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed