फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE answer key 2021 challenge window opens here's direct link to check

GATE 2021: उत्तर कुंजी को चैलेंज देने वाली विंडो खुली, 4 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

Tue, 02 Mar 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Mar 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
GATE answer key 2021 challenge window opens here's direct link to check
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने गेट परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी को चैलेंज देने वाली विंडो खोल दी है। उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो मंगलवार यानी आज से खुल गई है और अभ्यर्थियों के पास 'आंसर की' को चैलेंज देने के लिए दो दिन का मौका है। अभ्यर्थी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए उत्तर कुंजी के प्रश्नों के उत्तर को चैलेंज दे सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के हर प्रश्न के उत्तर को चैलेंज देने के लिए 500 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Success Story: 2 साल की उम्र में खोई आंखों की रोशनी, पहले ही प्रयास में UPSC पास कर बने IAS
विज्ञापन
विज्ञापन



22 मार्च को जारी हो सकता है GATE 2021 का रिजल्ट
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की तरफ से GATE 2021 का परिणाम 22 मार्च को जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए  5,6,7 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित हुआ था। अभ्यर्थी 18 मार्च तक गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

ऐसे दें GATE 2021 की उत्तर कुंजी को चैलेंज
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
- यहां होम पेज पर आपको आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपको प्रश्न का चुनाव करना होगा और 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
-आखिर में आपको अपनी आपत्तियों का समर्थन करने वाले दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

इसे भी पढ़ें-देश के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े हैं शिक्षकों के 10 लाख पद, बिहार-यूपी में सबसे ज्यादा टोटा

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 की उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको विषयवार आंसर की मिलेगी।
-गेट आंसर की के साथ ही प्रश्न पत्रों के भी लिंक मिलेंगे।
-जिन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी गेट 2021 उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed