गेट 2027 के अभ्यर्थी ध्यान दें: कल तक जरूर भर दें फॉर्म, चूक गए तो लगेगा विलंब शुल्क, जानें आवदेन का तरीका
GATE 2027 Registration: गेट 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है। अगर कोई अभ्यर्थी इस समय सीमा से चूक जाता है तो फिर लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। लेट फीस के साथ उम्मीदवार 5 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। जानें विलंब शुल्क कितना लगेगा...
विस्तार
GATE 2027 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक GOAPS पोर्टल के माध्यम से 27 सितंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लेट फीस देनी होगी। लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 है।
आवेदन की अंतिम तारीख कब है?
- बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है।
- लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 निर्धारित है।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। अंतिम दिनों में तकनीकी समस्या या सर्वर से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
| विवरण | तारीख |
|---|---|
| बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख | 27 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख | 5 अक्तूबर 2026 |
| परीक्षा | 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
कौन कर सकता है आवेदन?
निर्धारित पात्रता के अनुसार इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला आदि विषयों में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डिजिलॉकर खाते से जुड़ा ये नियम जरूर जानें
आईआईटी मद्रास की ओर से किए गए नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिनका डिजिलॉकर खाता सत्यापित नहीं है, वे भी GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय ऐसे उम्मीदवार डिफॉल्ट आईडी प्रूफ विकल्प का चयन करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को पात्रता और पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से ये दस्तावेज शामिल हैं:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने होंगे।
दो पेपर चुनने का विकल्प
- उम्मीदवार निर्धारित संयोजन के अनुसार दो पेपर में शामिल होने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
- हालांकि, दोनों पेपर का चयन उपलब्ध संयोजन और परीक्षा के नियमों के अनुसार ही किया जा सकता है।
आवेदन फीस कितनी है?
- महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी तथा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
- अन्य सभी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान चरणों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक GOAPS पोर्टल पर जाएं।
- 'New User? Register Here' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करें।
- प्राप्त नामांकन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- परीक्षा शहर और GATE पेपर का चयन करें।
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- लागू होने पर श्रेणी या अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X