GATE 2025: फरवरी में गेट परीक्षा, कब जारी होगा प्रवेश पत्र? जानें शुल्क सहित सभी जरूरी बातें; जारी हुआ बुलेटिन
GATE 2026 Registration: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी द्वारा किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE Exam 2026 Notification: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 (GATE 2026) की सूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट gate2026. iitg.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, वास्तुकला और मानविकी जैसे विषयों में पॉस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
2 जनवरी को जारी होगा प्रवेश पत्र
आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2025 होगी।
गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में जोड़ा गया नया पेपर
इस बार GATE 2026 में इंजीनियरिंग साइंस (XE) के अंतर्गत ऊर्जा विज्ञान का नया पेपर जोड़ा गया है। हालांकि, कुल परीक्षा पत्रों की संख्या 30 ही रहेगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में दो शिफ्टों में होगी - सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये (नियमित अवधि) और 1,500 रुपये (विस्तारित अवधि) है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये (नियमित अवधि) और 2,500 रुपये (विस्तारित अवधि) रखा गया है।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X