फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026: IIT Guwahati Introduces New Energy Science Section in XE Paper

IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी की नई पहल, GATE में जोड़ा गया ऊर्जा प्रौद्योगिकी का नया सेक्शन

Wed, 06 Aug 2025 12:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Aug 2025 12:37 PM IST
सार

IIT Guwahati: GATE 2026 में इस बार एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। आईआईटी गुवाहाटी ने इंजीनियरिंग साइंस (XE) पेपर में ‘ऊर्जा प्रौद्योगिकी’ का एक नया सेक्शन शामिल किया है, जो ऊर्जा क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक खास विकल्प होगा।

विज्ञापन
GATE 2026: IIT Guwahati Introduces New Energy Science Section in XE Paper
GATE - फोटो : freepik

विस्तार

Engineering Entrance Exam: आईआईटी गुवाहाटी ने GATE 2026 में एक अहम नवाचार करते हुए इंजीनियरिंग साइंस (XE) पेपर के अंतर्गत ऊर्जा विज्ञान (Energy Science - XE-1) का एक नया सेक्शनल पेपर पेश किया है। GATE 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी तथा 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


GATE 2026 परीक्षा के लिए इस बार कुल 30 टेस्ट पेपर निर्धारित किए गए हैं, जिनमें फुल और सेक्शनल पेपर दोनों शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन IIT गुवाहाटी द्वारा किया जाएगा। इस बार इंजीनियरिंग साइंस (XE) के अंतर्गत एक नया सेक्शनल पेपर एनर्जी साइंस (XE-1) के रूप में पेश किया गया है, जो ऊर्जा क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को एक नया विकल्प देगा।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड रहेगा तीन साल तक वैध

एक अभ्यर्थी को एक या अधिकतम दो पेपर में बैठने की अनुमति होगी। हालांकि, पहले की तरह इस बार भी केवल कुछ विशिष्ट पेपर संयोजन ही मान्य होंगे, जिनकी सूची आधिकारिक सूचना में जारी की जाएगी। यह नियम सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार केवल उन विषयों का चयन करें जिनमें अकादमिक संगति हो।

GATE 2026 में प्राप्त स्कोरकार्ड की वैधता परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन वर्ष तक मान्य होगी। यह स्कोर न केवल IITs/NITs में प्रवेश के लिए बल्कि कई सरकारी नौकरियों (PSUs) में भर्ती के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

यह भी पढ़ेंGATE 2026: गेट परीक्षा की तारीखें घोषित, 25 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण; सात से 15 फरवरी के बीच एग्जाम

25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

GATE 2026 परीक्षा का आयोजन IIT गुवाहाटी द्वारा दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखें 4, 5, 14 और 15 फरवरी 2026 तय की गई हैं। GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है और पंजीकरण विंडो 25 अगस्त से खोली जाएगी।

हालांकि, संस्थान ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों, और परीक्षा शहरों की सूची की घोषणा नहीं की है। जल्द ही वेबसाइट पर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed