{"_id":"65c618f4ab7a0219fe06607b","slug":"gate-2024-new-exam-centres-in-assigned-in-bareilly-for-candidates-allotted-haldwani-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GATE 2024: अब हलद्वानी में नहीं होगी गेट परीक्षा, दंगों के कारण बदला केन्द्र; ये होगा नया सेंटर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2024: अब हलद्वानी में नहीं होगी गेट परीक्षा, दंगों के कारण बदला केन्द्र; ये होगा नया सेंटर
Fri, 09 Feb 2024 05:53 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:53 PM IST
सार
GATE 2024: गेट परीक्षा के ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें परीक्षा केंद्र हलद्वानी में आवंटित किया गया था, उनके परीक्षा केन्द्र में बदलाव किया गया है। गेट के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2024: गेट परीक्षा के ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें परीक्षा केंद्र हलद्वानी में आवंटित किया गया था, उनके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने उन उम्मीदवारों का केन्द्र बरेली कर दिया है, जिन्हें पहले परीक्षा केंद्र हलद्वानी में आवंटित किया गया था। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब मदरसा विध्वंस को लेकर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
GATE 2024 परीक्षा के दूसरे सप्ताह की परीक्षा 10 और 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है। उम्मीदवारों ने GATE 2024 फरवरी 10 परीक्षा पर अपडेट के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और पूछा है कि "क्या इसे स्थगित कर दिया गया है?"
विज्ञापन
एक अभ्यर्थी एक्स (पहले ट्वीटर) पर पूछा "क्षेत्र में चल रहे कर्फ्यू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, कल (10 फरवरी, 2024) को हलद्वानी में आयोजित होने वाली गेट परीक्षा की स्थिति क्या है? क्या इसे स्थगित कर दिया जाएगा या योजना के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा? कृपया हमें इस बारे में आधिकारिक जानकारी प्रदान करें।"
विज्ञापन
प्रश्न का उत्तर देते हुए, GATE अधिकारियों ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं और शीघ्र ही योजना के बारे में बताएंगे।
Please note:https://t.co/qBraqxPQXW
— GATE 2024 (@GATE24_Official) February 9, 2024
इसके बाद गेट के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई कि, हल्द्वानी केन्द्र के सभी अभ्यर्थियों को बरेली में केन्द्र आवंटित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X