GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए लास्ट डेट और आवेदन करने का तरीका
GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने GATE 2024 आवेदन पत्र जारी कर दिया है। GATE 2024 का आवेदन फॉर्म 29 सितंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध है। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ GATE 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को GATE 2024 पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है। सभी इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
गेट 2024 का पंजीकरण शुल्क
GATE 2024 फॉर्म भरने की प्रक्रिया में प्रारंभिक पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क का भुगतान शामिल है। महिला उम्मीदवारों एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए पंजीकरण शुल्क 900 रुपये है, जबकि विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों को 1800 रुपये का भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
- GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- यहां दिख रहे GATE 2024 application form लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरें।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाने के बाद, लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फिर पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर दें।
ध्यानपूर्वक करें आवेदन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे GATE 2024 आवेदन पत्र में विवरण भरते समय सावधान रहें। GATE पंजीकरण फॉर्म 2024 में कोई भी गलत जानकारी उम्मीदवारी को अयोग्य घोषित कर सकती है। इसके अलावा, सूचना विवरणिका में बताए गए निर्देशों के अनुसार ही डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
3 फरवरी से परीक्षा
GATE 2024 एमटेक पाठ्यक्रमों और पीएसयू भर्तियों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। GATE 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाली है। इस साल, IISC बैंगलोर ने GATE 2024 पेपर की सूची में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर भी जोड़ा है, जिससे पेपरों की कुल संख्या 30 हो गई है।
कमेंट
कमेंट X