GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ाया गया, अब इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल खुलने की तारीख कल (24 अगस्त) थी, लेकिन भारतीय विज्ञान संस्थान ने आवेदन तिथि में संशोधन किया है। अब पंजीकरण नीचे बताई तारीख से शुरू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2024 Revised Application Date: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) परीक्षा के लिए आवेदन तिथि में थोड़ा संशोधन किया है। आधिकारिक वेबसाइट- gate2024.iisc.ac.in पर उपलब्ध संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब GATE 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है।
ट्वीट करके भी दी गई संशोधन की जानकारी
GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "GATE 2024 के लिए आवेदन पोर्टल 30 अगस्त 2023 तक खुलने की उम्मीद है।" इससे पहले, IISC बैंगलोर को GATE परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण बीते कल, यानी 24 अगस्त से शुरू करना था। हालांकि, इसकी जानकारी परीक्षा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके भी दी गई है। ट्वीट में लिखा है -
“प्रिय आवेदकों: हम जानते हैं कि आप सभी आवेदन पोर्टल के खुलने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं! एप्लिकेशन पोर्टल 30 अगस्त 2023 तक खुलने की उम्मीद है। जब तक हम आपके एप्लिकेशन अनुभव को सहज और निर्बाध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।"
Dear Applicants: We know you are all eagerly waiting for the application portal to open! The Application Portal is expected to open by 30th August 2023.
— GATE 2024 (@GATE24_Official) August 24, 2023
Thank you for your patience while we work toward making your application experience smooth and seamless.
कौन दे सकता है GATE 2024 परीक्षा?
कोई भी छात्र, जो वर्तमान में किसी स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा है या जिसने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, विज्ञान, वास्तुकला (architecture) या मानविकी (humanities) में से किसी गवर्नमेंट अप्रूव्ड डिग्री को पूरा कर लिया है, वह GATE 2024 के लिए आवेदन कर सकता है।
इतनी है फीस
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित महिला उम्मीदवारों को GATE 2024 आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये और विलंब शुल्क के रूप में 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपये और विलंब शुल्क के साथ 2,300 रुपये है।
3 फरवरी से होनी है परीक्षा
GATE 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की, यानी दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
कमेंट
कमेंट X