फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2023 Registration Starting From Aug 30 Know How to Fill Online Application Form, Link, Documents Required

GATE 2023: इस दिन शुरू होंगे गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें तारीख और पंजीयन का तरीका

Thu, 25 Aug 2022 04:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 04:38 PM IST
सार

GATE 2023 Registration: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE)  का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की ओर से  अगले वर्ष फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
GATE 2023 Registration Starting From Aug 30 Know How to Fill Online Application Form, Link, Documents Required
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GATE 2023 Registration: 2023 के लिए गेट परीक्षा लाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 30 अगस्त, 2022 को खुलने वाला है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE)  का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर की ओर से अगले वर्ष फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in, वह जगह है जहां परीक्षा देने के इच्छुक लोग अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म 30 सितंबर, 2022 तक जमा करने होंगे। 

विज्ञापन

GATE 2023 का सिलेबस

GATE 2023 के सिलेबस में बताया गया है कि परीक्षा में 29 पेपर शामिल होंगे। उम्मीदवार को गेट परीक्षा 2023 में एक या दो पेपर देने की अनुमति है। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को दो पेपर के संयोजन सूची से दूसरा पेपर चुनना होगा, जिसे पहले ही परिभाषित एवं सूचीबद्ध किया जा चुका है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट 2023 के लिए पंजीकरण करने के आसान चरण

उम्मीदवार जो आईआईटी, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, उन्हें पंजीकरण करने के लिए दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए - 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: अब होम पेज पर गेट 2023 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 7: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 8: आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed