फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2023 Admit Card will be issued tomorrow know how to download at gate.iitk.ac.in

GATE 2023 Admit Card: गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र कल होगा जारी, यह है डाउनलोड करने का आसान तरीका

Sun, 08 Jan 2023 02:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 08 Jan 2023 02:19 PM IST
सार

GATE 2023 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का एडमिट कार्ड कल यानी 09 जनवरी 2023 को जारी होगा। 
 

विज्ञापन
GATE 2023 Admit Card will be issued tomorrow know how to download at gate.iitk.ac.in
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GATE 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर, कल यानी नौ जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। GATE 2023 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीयन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गेट का एडमिट कार्ड तीन जनवरी को जारी होने वाला था। लेकिन इसे फिर टाल दिया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि परिचालन संबंधी कारणों से एडमिट कार्ड डाउनलोड में देरी हो रही है और अब इसे नौ जनवरी, 2023 को सक्षम किया जाएगा।  उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज पहले से ही इकट्ठा कर लेना चाहिए, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

 

GATE 2023 Exam दो पालियों में होगी परीक्षा

IIT कानपुर प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह की पाली के लिए गेट परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक होगा। GATE 2023 देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।  उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। गेट 2023 के प्रश्न पत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे जो एक और दो अंकों के होंगे।
 

GATE 2023 Exam फरवरी में होगी परीक्षा

एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ले जाने के लिए एक वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को GATE 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लेखित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान पालन करना आवश्यक है। GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईआईटी, कानपुर द्वारा 16 मार्च, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

GATE 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड।
  • इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला जैसे विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगा। इसका आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, कानपुर द्वारा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed