GATE 2023 Admit Card: गेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का आसान तरीका
GATE 2023 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 09 जनवरी 2023 को कानपुर आईआईटी की तरफ से जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2023 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर, ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। GATE 2023 एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- gate.iitk.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2023 एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीयन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
बता दें कि इससे पहले गेट का एडमिट कार्ड तीन जनवरी को जारी होने वाला था। लेकिन इसे फिर टाल दिया गया था। अधिसूचना में कहा गया है कि परिचालन संबंधी कारणों से एडमिट कार्ड डाउनलोड में देरी हो रही थी। लेकिन अब इसे जारी किया गया है।
GATE 2023 Exam दो पालियों में होगी परीक्षा
IIT कानपुर प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह की पाली के लिए गेट परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक होगा। GATE 2023 देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पूरा करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। गेट 2023 के प्रश्न पत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे जो एक और दो अंकों के होंगे।
GATE 2023 Exam फरवरी में होगी परीक्षा
एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ले जाने के लिए एक वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को GATE 2023 के एडमिट कार्ड पर उल्लेखित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान पालन करना आवश्यक है। GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। आईआईटी, कानपुर द्वारा 16 मार्च, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
GATE 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- नामांकन आईडी और पासवर्ड।
- इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- गेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परीक्षा के दिन ले जाने के लिए GATE 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें।
गेट क्या है?
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला जैसे विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगा। इसका आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी, कानपुर द्वारा किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X