फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022 IIT Kharagpur concluded GATE 2022 exam know the date of releasing answer key and result  

GATE 2022: गेट 2022 परीक्षा संपन्न, जानिए कब जारी होगी परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम? 

Sun, 13 Feb 2022 08:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 08:59 PM IST
सार

GATE 2022: उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
GATE 2022 IIT Kharagpur concluded GATE 2022 exam know the date of releasing answer key and result  
GATE 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GATE 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर की ओर से गेट 2022 के लिए सभी 29 विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करा ली गई है। विभिन्न वेबसाइट पर परीक्षा की अनाधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। हालांकि, छात्र अब आधिकारिक उत्तर कुंजी और परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी और परिणाम आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

GATE 2022: इस तारीख को जारी होगी उत्तर कुंजी 
आईआईटी खड़गपुर द्वारा गेट 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2022 को जारी की जाएगी। इसके साथ हीं छात्रों की रिस्पांस शीट भी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 500 रुपये प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2022: इस तारीख को जारी होंगे परिणाम
आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 परीक्षी के परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी करेगा। इससे पहले उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इस पर परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

GATE 2022: उत्तर कुंजी कैसे चेक कर सकेंगे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे गेट 2022 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें।

5. अपने उत्तर का मिलान करें।

6. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

GATE 2022: परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे गेट 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed