फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2021 response sheet of candidates released, here's how to check

GATE 2021: गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 18 Feb 2021 05:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Feb 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
GATE 2021 response sheet of candidates released, here's how to check
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

GATE 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने गेट ( GATE 2021) परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी GATE 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपनी प्रतिक्रिया शीट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं। गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर अपना लॉग इन क्रेडेंशियल डालकर गेट परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन मोड में होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं
विज्ञापन



गौरतलब है कि आईआईटी (IIT) बॉम्बे ने 6 फरवरी से 14 फरवरी तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में कुल 27 पेपर थे, जिनमें दो नए शामिल किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें  GATE 2021 रिस्पॉन्स शीट 
-सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिस्पॉन्स शीट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप सभी जानकारी सबमिट करेंगे आपकी रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी।
-आप अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’: शिक्षा मंत्री

बता दें कि गेट 2021 परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को हुई थी। इस परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में हुआ था। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई थी। GATE 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च का जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में संपन्न हुई थी, जिसकी अवधि तीन घंटे थी। राष्ट्रीय स्तर की गेट परीक्षा के जरिए ही देश के आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मास्टर्स कोर्सेस में दाखिला मिलता है। 

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed