फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2020 Application Last Date Update, Notification at IIT Delhi GATE website

GATE 2020: फिर बढ़ गया है आवेदन का समय, जानें नई तारीख

Thu, 26 Sep 2019 11:31 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 26 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
GATE 2020 Application Last Date Update, Notification at IIT Delhi GATE website
गेट 2020 - फोटो : IIT Delhi

GATE 2020 Application Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए आवेदन करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 सितंबर 2019 से ही जारी है। 24 सितंबर को बिना लेट फीस के आवेदन करने का अंतिम मौका था। लेकिन सुबह से ज्यादा ट्रैफिक के कारण ही गेट 2020 की वेबसाइट पर दी गई आवेदन की लिंक से नया पेज नहीं खुल रहा था। इस कारण अंतिम तारीख आगे बढ़ाकर 26 सितंबर 2019 कर दी गई थी। लेकिन अब इसे दोबारा बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली ने सूचना दी है कि गेट के एप्लीकेशन पोर्टल पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण बिना लेट फीस आवेदन की तारीख अब 28 सितंबर 2019 की जा रही है। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगर 28 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन नहीं करते हैं, तो उन्हें लेट फीस के तौर पर 500 रुपये ज्यादा देने होंगे। गेट 2020 के लिए आवेदन की लिंक हम आपको आगे भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एक साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले कितने युवाओं को मिली नौकरी, सामने आई सच्चाई

कब होगी परीक्षा

यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

GATE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। इस पेज पर दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपनी डिजिटल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और पेमेंट करें।
  • भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में इस लिहाज से देशभर में अव्वल है उत्तर प्रदेश, सर्वे में सामने आया सच

क्या है आवेदन की फीस

अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2019 है। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। लेकिन 26 सितंबर के बाद आवेदन करने पर अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।

बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।
 

GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed