GATE 2020: बिना लेट फीस के आवेदन करने का समय बढ़ा, अब ये है नई तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) इस बार ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 का आयोजन कर रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 सितंबर 2019 से ही जारी है। 24 सितंबर को बिना लेट फीस के आवेदन करने का अंतिम मौका था। लेकिन सुबह से ज्यादा ट्रैफिक के कारण ही गेट 2020 की वेबसाइट पर दी गई आवेदन की लिंक से नया पेज नहीं खुल रहा है।जिन अभ्यर्थियों को GATE 2020 के लिए आवेदन करना है, उन्हें इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आज वे आवेदन नहीं कर पाते तो उन्हें लेट फीस के तौर पर 500 रुपये ज्यादा देने होते। लेकिन अब उन्हें राहत दी गई है।
वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण बिना लेट फीस आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 26 सितंबर 2019 तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। गेट 2020 के लिए आवेदन की लिंक हम आपको आगे भी दे रहे हैं।
यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
GATE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। इस पेज पर दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें और आवेदन करें।
- फॉर्म भरने के बाद अपनी डिजिटल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और पेमेंट करें।
- भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
क्या है आवेदन की फीस
अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2019 है। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 1500 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। लेकिन 26 सितंबर के बाद आवेदन करने पर अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
ये भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में इस लिहाज से देशभर में अव्वल है उत्तर प्रदेश, सर्वे में सामने आया सच
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आरक्षित श्रेणी में आते हैं तो उसका प्रमाण पत्र
- दिव्यांग श्रेणी में आते हैं तो उसका प्रमाण पत्र
- नौकरी कर रहे हैं तो कंपनी की तरफ से एनओसी (यह रिजल्ट के समय जरूरी होगा)
- वर्क एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट
बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।
GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X