फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fourth convocation function at invertis University

Invertis Convocation:ब्रेट ली को मिला सरप्राइज तो पूरी हुई पूनम ढिल्लों की अधूरी ख्वाहिश!

Tue, 15 May 2018 11:27 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Fourth convocation function at invertis University
चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन
इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी गेंदबाजी से अलग पहचान बनाने वाले ब्रेट ली का भारत के साथ नाता किसी से छिपा नहीं है। ब्रेट ली खुद मानते हैं कि वह अब आधे भारतीय हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ब्रेट ली का बरेली आना हुआ। मौका था इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह का, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार क्रिकेटर को डॉक्टरेट का उपाधि से नवाजा गया। सम्मान पाने के बाद ब्रेट ली भावुक नजर आए। पहली बार बरेली आए ब्रेट ली को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डॉक्टरेट की उपाधि दी, जिसे पाने के बाद ब्रेट ली बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन




500 छात्रों को दी गई डिग्री 
इन्वर्टिस यूनिवसिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में पूनम ढिल्लों और ब्रेट ली के अलावा सेलिस्बरी (अमेरिका) की मेयर करेन एलेक्जेन्डर, लिविंगस्टोन कॉलेज (अमेरिका) के टोनी बाल्डविन को भी डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के 500 छात्रों ने डिग्री को प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में सभी विभाग के ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी और  डिप्लोमा टॉपर्स को 43 गोल्ड, 39 सिल्वर एवं 42 ब्रॉन्ज मेडल्स से सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों के साथ इन्वर्टिस के शिक्षक आनंद शुक्ला को भी पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री से नवाजा गया। समारोह के चीफ गेस्ट उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे। 
विज्ञापन




अपने जमाने की बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस में एक पूनम ढिल्लों को भी इन्वर्टिस के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट ऑफ आर्ट्स की उपाधि से नवाजा गया। पूनम ढिल्लों ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह डिग्री मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। पूनम ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए बताया कि वह हमेशा से चाहती थीं कि उनके नाम के आगे डॉक्टर लगे, लेकिन वह बन गई थीं एक्ट्रेस तो नाम के आगे डॉक्टर लगता भी तो कैसे? पूनम ढिल्लों ने बताया कि वह डॉक्टर्स के परिवार से हैं, वह अकेली ऐसी हैं, जिनके नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगा था, लेकिन आज इस सम्मान के बाद उनकी अधूरी इच्छा पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुनिया के कोने-कोने में घूमे ब्रेट ली पर बरेली में वो मिला जिसके बारे में कभी न सोचा था 

पहली बार बरेली आए ब्रेट ली जब यूपी की टॉप यूनिवर्सिटी इन्वर्टिस के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने पहुंचे तब कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, अमेरिका के सेलिस्बरी की मेयर करेन एलेक्जेन्डर, अमेरिका के ही लिविंगस्टोन कॉलेज के टोनी बाल्डविन समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। ब्रेट ली के स्टेज पर आते ही सैकड़ों तालियां बज उठीं। फैंस बार-बार उनका नाम पुकार रहे थे। फैंस का प्यार देखकर ब्रेट ली को लगा ही नहीं कि वह इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के सभागार में हैं, क्योंकि माहौल एकदम स्टेडियम जैसा हो गया था। ब्रेट ली आए और सबसे पहले हिंदी में लोगों से हाल-चाल पूछा। इसके बाद उन्होंने कहा, '23 साल तक विश्व के कोने-कोने में हजारों लाखों दर्शकों के सामने खेलते समय मुझे कभी ख्याल नहीं आया कि एक दिन मुझे डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed