फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Result 2022 For Class 10th 12th Expected Soon at jacresults.com Know How to Check Results

JAC Result 2022: कब जारी होंगे झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम कैसे चेक कर सकेंगे, यहां पढ़ें

Sat, 11 Jun 2022 07:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 11 Jun 2022 07:18 PM IST
सार

JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
JAC Result 2022 For Class 10th 12th Expected Soon at jacresults.com Know How to Check Results
JAC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JAC 10th 12th Result 2022: देशभर के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड अपने-अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी की (JAC) की ओर से राज्य में आयोजित की गई मैट्रिक/10th और इंटरमीडिएट/12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिन छात्रों ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम जारी होने के बाद इसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या फिर jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं कि कब तक जारी हो सकते हैं झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम और छात्र इसे कैसे चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

JAC 10th 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से लेकर 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 6,80,446 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,99,010 परीक्षार्थी दसवीं तो वहीं, 2,81,436 छात्र बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। कोरोना महामारी से सावधानी बरतते हुए इन परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए राज्य भर में करीब 1900 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद से ही ये लाखों छात्र अपने-अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JAC 10th 12th Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परिणाम अगले हफ्ते के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही परिणाम तैयार किए जाएंगे और इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से अबतक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। बता दें कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण राज्य में 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। 

विज्ञापन

JAC 10th 12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकेंगे-:

  • सबसे पहले छात्र जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed