FMGE 2022 Result Hold: एनबीई ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम का रिजल्ट रोका, अब इस दिन आएंगे नतीजे
FMGE 2022 Result Hold: NBE ने FMGE 2022 परीक्षा का परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को टाल दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
FMGE Result 2022 Declaration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने FMGE 2022 परीक्षा के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को टाल दिया गया है। विशेष रूप से, फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE 2022) के परिणाम गुरुवार, 30 जून, 2022 को घोषित किए जाने वाले थे, लेकिन एनबीईएमएस यानी राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान बोर्ड की ओर से एफएमजीई का रिजल्ट रोक दिया गया है।
हालांकि, एनबीई की ओर से परिणाम अब दो जुलाई, 2022 को घोषित किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर रिजल्ट देखने में सक्षम होंगे। साथ ही उम्मीदवार अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
FMGE Result 2022 का कट-ऑफ स्कोर
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। इसका तात्पर्य यह है कि उम्मीदवार को 300 में से कम से कम 150 अंक प्राप्त करने चाहिए। परिणाम घोषित होने के बाद, आधिकारिक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था भी स्कोरकार्ड जारी करने की तारीखों की घोषणा करेगी।
FMGE Result 2022 स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए विवरण
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से उम्मीदवारों को FMGE 2022 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्कोरकार्ड पर मुद्रित निम्नलिखित विवरणों की सटीकता से जांच सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। अगर इनमें से किसी में भी त्रुटि पाई जाती है तो उसे संशोधित करवा लें।
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का लिंग
- वह श्रेणी जिसके अंतर्गत उम्मीदवार आता है
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- उम्मीदवार की योग्यता स्थिति
FMGE Result 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने FMGE 2022 परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए विस्तृत निर्देशों पर ध्यान देना आवश्यक है।
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर 'FMGE जून रिजल्ट 2022' फ्लैश करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- यहां अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें।
- परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X