फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fine Arts and Culture course in B.Tech, IIT Madras's initiative from the upcoming session

IIT Madras: पहली बार बीटेक में फाइन आर्ट्स और संस्कृति कोर्स की पढ़ाई, आईआईटी मद्रास की आगामी सत्र से पहल

Tue, 17 Dec 2024 08:03 AM IST
आकाश कुमार सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 08:03 AM IST
सार

Fine Arts in IIT: 2025 से पहली बार बीटेक में फाइन आर्ट्स और संस्कृति कोर्स की पढ़ाई भी की जा सकेगी। आईआईटी मद्रास आगामी सत्र में फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस कोर्स में जेईई एडवांस 2025 की मेरिट से दाखिला देने वाला है।
 

विज्ञापन
Fine Arts and Culture course in B.Tech, IIT Madras's initiative from the upcoming session
IIT Madras - फोटो : ANI

विस्तार

IIT Madras: आईआईटी के इतिहास में पहली बार बीटेक के छात्र इंजीनियरिंग के साथ-साथ "फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस" की पढ़ाई करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आईआईटी मद्रास पहली बार बीटेक प्रोग्राम में "फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस" कोर्स जोड़ने जा रहा है।

विज्ञापन

Fine Arts In IIT Madras: प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी

जेईई एडवांस 2025 की मेरिट के बाद इच्छुक उम्मीदवारों को इस कोर्स में दाखिले के लिए आईआईटी मद्रास के पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी होगा। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआईटी मद्रास आगामी सत्र से बीटेक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ पारंपरिक डांस, म्यूजिक, पेंटिंग और कल्चर के बारे में भी पढ़ने का मौका मिलेगा। आईआईटी में बीटेक पाठ्यक्रम में

विज्ञापन
विज्ञापन

Fine Arts in BTech: इसके क्रेडिट भी मिलेंगे

अभी तक छात्र इंजीनियरिंग विषयों की ही पढ़ाई होती थी। लेकिन बीटेक प्रोग्राम में पढ़ाई का तनाव दूर करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिश के तहत छात्रों के समग्र विकास के मकसद से नए जमाने के कोर्स जोड़े जा रहे हैं। इसमें छात्र इंजीनियरिंग विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ फाइन ऑर्ट्स और कल्चर विषयों की पढ़ाई कर पाएंगे। इसके बाकायदा क्रेडिट भी मिलेंगे।

विज्ञापन

आज होगी विषय शुरू करने की घोषणा

आईआईटी प्रबंधन मंगलवार को बीटेक प्रोग्राम में फाइन आर्ट्स और कल्चर विषय को शुरू करने की घोषणा करेगा। इसमें विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल युवाओं को मौका मिलेगा।

इससे पहले आईआईटी मद्रास ने देश में सबसे पहले वर्ष 2024 में बीटेक में स्पोर्ट्स कोटा शुरू किया था। इसमें बीटेक के प्रति कोर्स दो सीट स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित हैं। उसमें भी 50 फीसदी सीट बेटियों के लिए हैं। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed