फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fill out online form Katet UP

ऑनलाइन भरें यूपी कैटेट के फार्म

Tue, 21 Feb 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Fill out online form Katet UP
ऑनलाइन भरें यूपी कैटेट के फार्म
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजिकल एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। वेबसाइट upcatet.ac.in पर जाकर 31 मार्च तक फार्म भरे जा सकते हैं। एक से 10 अप्रैल के बीच 200 रुपये विलंब शुल्क जमा करके फार्म भरे जा सकेंगे। 
विज्ञापन

कानपुर, बांदा, फैजाबाद और मेरठ कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर, होम साइंस, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, एमएससी और पीएचडी की 2300 से ज्यादा सीटें यूपी कैटेट से भरी जाएंगी। ऑफलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया भी चलेगी। संबंधित कृषि विश्वविद्यालय कैंपस से आवेदन फार्म खरीदे जा सकते हैं। सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट 1250 और एससी, एसटी के स्टूडेंट 1000 रुपये फीस जमा करके फार्म भर सकते हैं। ई-चालान, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फीस जमा किए जा सकेंगे। एंट्रेंस टेस्ट 16, 17 और 18 मई 2017 को कराए जाएंगे। इसके लिए कानपुर नगर, इलाहाबाद, बांदा, मेरठ और फैजाबाद में केंद्र बनाए गए हैं। यूपी कैटेट के रिजल्ट 31 मई को आएंगे, फिर काउंसिलिंग कराके सीटें भरी जा सकेंगी। यह काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई से कक्षाएं लगेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed