फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   fashion show orgnized at invertis university students took part with encouragemnet

इन्वर्टिस के छात्रों ने फैशन शो में बिखेरा रैंप पर जलवा

Thu, 06 Jun 2019 06:55 PM IST
Advertorial Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 06 Jun 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
fashion show orgnized at invertis university students took part with encouragemnet
invertis university - फोटो : invertis university

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन एंड साइंसेज विभाग ने दो दिवसीय फैशन शो का आयोजन कराया, जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शो में विभिन्न राज्य और देश की संस्कृति और परिवेश के विविध रंग देखने को मिले। शो के पहले दिन के जज एवं मुख्य अतिथि दिव्या ठाकुर, नाजिम अली खान और दूसरे दिन के जज दीपक शर्मा व गौरव सिंगला रहे।

विज्ञापन

निर्मिती थीम पर आधारित इस फैशन शो में विभिन्न उत्पादों से तैयार वस्त्र आकर्षण का केंद्र बने रहे। शो में देश-विदेश के पारंपरिक परिधान जैसे घागरी, साड़ी, पागड़ा, सदरी से प्रेरित वस्त्रों को नए डिजाइन में प्रस्तुत किया गया। शो के दौरान विभिन्न संस्कृति और पोशाक की झलक देखने को मिली। इन्वर्टिस के फैशन डिजाइन के छात्रों द्वारा तैयार किये परिधानों को पहनकर मॉडल ने रैंप पर जब वॉक किया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निर्मिती थीम के अनुसार छात्रों ने ही पोशाक और परिधान का निर्माण किया था।

विज्ञापन

fashion show orgnized at invertis university students took part with encouragemnet
invertis university - फोटो : invertis university

शो में डिज़ाइनर कलेक्शन वॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए, जिसने सबका मन मोह लिया। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने विभिन्न थीम के अनुसार पोशाक तैयार किये थे, जो पूरे कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान पोशाक में काफी विविधता देखने को मिली जिसे छात्रों द्वारा ही डिजाइन किया गया था। शो में विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए, जिनमें पहले दिन बेस्ट डिज़ाइनर- गुरलीन कौर, बेस्ट सरफेस ओरिएंटेशन- इशिता अगरवाल, बेस्ट सिल्हौट- मिनाक्षी राज, बेस्ट रेडी टू वियर- नवनीत कौर, बेस्ट क्राफ्टमैनशिप- कृतिका कपूर, बेस्ट फोरकास्ट- राबिया नूर को मिला।

दूसरे दिन बेस्ट डिज़ाइनर- रितिका गोयल, बेस्ट सरफेस ओरिएंटेशन- सौम्या, बेस्ट सिल्हौट- पीटर, बेस्ट रेडी टू वियर- मंदीप कौर, बेस्ट क्राफ्टमैनशिप- वर्षा, बेस्ट फोरकास्ट- तपस्या सक्सेना को दिए गये। ये पुरस्कार पोशाक निर्मिती और डिजाइन के आधार पर दिये गये। इस दौरान मॉडल्स को भी पुरस्कार दिये गये, जिसमें शो स्टॉपर का खिताब पूजा सिंह, रौशनी, अनस और अंकित को दिया गया।

fashion show orgnized at invertis university students took part with encouragemnet
invertis university - फोटो : invertis university

इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मोनिका नेगी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए छात्रों के क्रियात्मक कला को बढ़ावा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा की छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है।

सह संयोजक प्रो. विशाल कुमार, प्रो. अंशु सिंघल ने छात्रों के इस कलेक्शन को सराहा और उसे और भी बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए। बरेली के मुख्य व्यवसाइयों ने इस शो को स्पॉन्सर किया। जिसमें फोटोग्राफी पार्टनर अमन शर्मा, सैलून पार्टनर गैलेक्सी सिज़ोल, सचदेवा सूट एंड साड़ीज, साहिब राम एनएक्सटी रहे और शो को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान इन्वर्टिस के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम, कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, डीन इंजीनियरिंग डॉ. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ. मनीष गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीपी सिंह, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय इंडियन, संयोजक डॉ. मोनिका नेगी, सह संयोजक प्रो. विशाल कुमार, सह संयोजक प्रो. अंशु सिंघल, प्रो. संचिता, अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे। जानकारी पीआरओ माधव शर्मा ने दी।

(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed