फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   EWS 10 percent reservation quota to be implemented in Uttarakhand colleges and universities

अब उत्तराखंड में भी लागू होगा 10% EWS कोटा, सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलेगा फायदा

Wed, 31 Jul 2019 04:38 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 31 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
EWS 10 percent reservation quota to be implemented in Uttarakhand colleges and universities
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उन छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है, जो आर्थिक कमजोर वर्ग से आते हैं। अब प्रदेश के कॉलेजों में भी आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोटा लागू होगा। इसके तहत सामान्य श्रेणी के उन छात्र-छात्राओं को दाखिले के समय 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। इस संबंध में मंगलवार को ही आदेश जारी कर दिए गए हैं। उच्च शिक्षा के प्रधान सचिव आनंद बर्धन ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


बर्धन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और डिग्री कॉलेजों के प्रशासन को यह आदेश लागू करने के लिए कहा है। यह आदेश लागू होने से अनारक्षित श्रेणी के गरीब परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों, 104 डिग्री कॉलेजों और 15 सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेते वक्त 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : थ्री इडियट्स के 'फुंगसुक वांगड़ू' के सुझाव, जिन्हें सरकार मान ले तो सुधर जाएगी देश की शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सामान्य श्रेणी के आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला केंद्र सरकार का है। धीरे-धीरे इसे देश के अलग-अलग राज्यों में भी लागू किया जा रहा है। इस साल मेडिकल कोर्सेज में होने वाले दाखिले में भी ईडब्ल्यूएस के तहत 10 फीसदी आरक्षण का लाभ विद्यार्थियों को दिया गया है।


ये भी पढ़ें : नए कोर्सेज शुरू कर रहा है गृह मंत्रालय, इसी सत्र से ले सकेंगे दाखिला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed