{"_id":"5b5a006a4f1c1bed5e8b5627","slug":"every-institute-students-will-get-benefit-of-pm-research-fellowship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हर संस्थान के छात्रों को मिलेगा पीएम रिसर्च फेलोशिप का लाभ ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब हर संस्थान के छात्रों को मिलेगा पीएम रिसर्च फेलोशिप का लाभ
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में विश्वविद्यालयों में पीएचडी और एमटेक प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे स्कॉलर्स अब प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। दरअसल, पहले आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी बंगलूरू व आईआईएसआर बंगलूरू के छात्रों को ही इसका लाभ मिल रहा था।
दिल्ली में बृहस्पतिवार से शुरू हुई दो दिवसीय कुलपतियों की बैठक की अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। बैठक में उच्च शिक्षा की दिक्कतों समेत रिसर्च पर चर्चा हुई। जावडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप में अब सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इससे देश के लिए बेहतर रिसर्च मुहैया होने की उम्मीद है। एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्र प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत पहले दो साल छात्र को हर महीने 70 हजार रुपये फेलोशिप मिलेगी।
विज्ञापन
जबकि तीसरे वर्ष में 75 हजार रुपये और चौथे व पांचवें साल में 80 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके अलावा पांच साल तक दो लाख रुपये की विशेष ग्रांट भी दी जाएगी।

पहले साल सिर्फ 135 छात्र चयनित
आईआईटी, एनआईटी व आईआईएससी के स्कॉलर्स ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते थे। सरकार का मकसद बेहतरीन रिसर्च पर काम करना था, लेकिन पहले वर्ष 3,209 आवदेन में से 135 स्कॉलर्स ही चयनित किए गए।
वहीं, आईआईएसआर भी इस योजना में भाग लेने की मांग कर रहा था। इसी के चलते सरकार ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ दिया है।
वहीं, आईआईएसआर भी इस योजना में भाग लेने की मांग कर रहा था। इसी के चलते सरकार ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ दिया है।
कमेंट
कमेंट X