फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Every feedback Review is important, whether positive or negative; learn something new

Feedback Review: हर एक फीडबैक है जरूरी, चाहे सकारात्मक हो या नकारात्मक; सीखें कुछ नया

Thu, 30 Jan 2025 08:27 AM IST
शिवम गर्ग कैमरून कॉनवे, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
कैमरून कॉनवे, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jan 2025 08:27 AM IST
सार

Feedback Review:  हर एक फीडबैक कुछ न कुछ सीखाते ही हैं, चाहे वह अच्छे हों या बुरे। जहां सकारात्मक फीडबैक से लक्ष्य तक पहुंचने में सहूलियत होती है, वहीं नकारात्मक फीडबैक का मतलब आपके आत्मविश्वास को कम करना कतई नहीं होता है।

विज्ञापन
Every feedback Review is important, whether positive or negative; learn something new
सांकेतिक फोटो - फोटो : Freepik

विस्तार

Feedback Review: चाहे आप पेशेवर हों या कोई छात्र, समय-समय पर आपको फीडबैक मिलते रहते होंगे। यह बताता है कि दूसरे आपके व्यवहार, कौशल और काम को किस नजरिये से देखते हैं। इसे व्यक्तिगत आलोचना के बजाय व्यक्तिगत विकास और कॅरिअर के बढ़ते अवसर के रूप में देखना चाहिए। हर एक फीडबैक कुछ न कुछ सीखाते ही हैं, चाहे वह अच्छे हों या बुरे। जहां सकारात्मक फीडबैक से लक्ष्य तक पहुंचने में सहूलियत होती है, वहीं नकारात्मक फीडबैक का मतलब आपके आत्मविश्वास को कम करना कतई नहीं होता है। यह दर्शाता है कि आप कुछ पक्षों को मजबूत करके सफल हो सकते हैं। ध्यान रखें, आपको जो भी फीडबैक मिले उसका निष्पक्ष रूप से आकलन करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन

संयम दिखाएं

फीडबैक मिलते ही उससे सहमत या असहमत न हों। तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देने के बजाय, उस पर गंभीरता से विचार करें। ऐसा करने से आपकी भावनाएं आपकी प्रतिक्रिया पर हावी नहीं हो पाएंगी। साथ ही, फीडबैक को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 

खुद को दें समय

किसी भी फीडबैक से जुड़ी भावनात्मक प्रतिक्रिया को सोचने और समझने के लिए आपको समय निकालना चाहिए। भावनात्मक प्रतिक्रिया से तात्पर्य आपकी खुशी या हताशा से है। सकारात्मक फीडबैक से आपको खुशी मिलती है, जबकि विपक्ष में दिए गए किसी भी फीडबैक से आप निराश हो जाते हैं। इनके कारणों की पहचान करके, आप फीडबैक को बेहतर ढंग से तो समड़ा ही पाएंगे, साथ ही यह भी जान पाएंगे कि यह आपके व्यक्तिगत विकास से कैसे संबंधित है। संभावित बदलावों के बारे में सोचने के लिए खुद को समय दें।

स्रोत पर विचार करें

फीडबैक देने वाला स्रोत क्या है, यह पहचानना बेहद जरूरी है। अगर कोई आपकी आलोचना कर रहा है, तो इसे दिल पर न लें। इससे डरने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी आलोचनाएं भी आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं। ऐसे में, खुद से कुछ सवाल पूछे जैसे कि क्या वह व्यक्ति वास्तव में आपकी तरक्की चाहता है? या क्या उसके पास संबंधित क्षेत्र में ज्ञान या अनुभव है? अगर आपका जवाब 'ना' है, तो फीडबैक चुनने में चयनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

धीरे-धीरे अमल में लाएं 

जब आप फीडबैक पर कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाएं, तो इससे जुड़े बदलावों को धीरे-धीरे लागू करें। एक वार में सब कुछ बदलने की कोशिश न करें। बजाय इसके ऐसा दृष्टिकोण अपनाएं, जिससे यह बदलाव आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed