{"_id":"5fd1c9858ebc3e3c86121a72","slug":"education-minister-ramesh-pokhriyal-nishank-gave-this-answer-regarding-neet-2021-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट और जेईई 2021 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट और जेईई 2021 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया ये जवाब
Thu, 10 Dec 2020 12:43 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को नीट 2021, जेईई 2021 और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने वेबिनार के जरिए लाइव आकर छात्रों और अभिभावकों के सवालों का जवाब दिया। एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीट 2021 परीक्षा स्थगित नहीं होगी। इस परीक्षा को अभी स्थगित करने का कोई विषय नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की तारीखों को पीछे करने का तो समझ आता है। यही वजह है कि हमने पिछली नीट परीक्षा की तारीख में तीन बार परिवर्तन किए। हमने परीक्षा के लिए सेंटर बढ़ाए और 99 फीसदी छात्रों को उनकी इच्छा अनुसार ही केंद्र दिए गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-IBPS SO Prelim Exams : प्रवेश पत्र जारी, 26-27 दिसंबर को है परीक्षा
विज्ञापन
जेईई 2021 की तारीख जल्द होगी सुनिश्चित
वहीं, जब एक छात्र ने उनसे जेईई मेन 2021 परीक्षा की तारीख के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हम जेईई 2021 परीक्षा के आयोजन की तारीख को जल्द सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। नीट परीक्षा 2021 के ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक हम लोगों ने नीट परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली है।
जेईई परीक्षा को ऑनलाइन किया है। नीट को ऑनलाइन नहीं किया है। लेकिन हम इस सुझाव पर विचार करेंगे। शिक्षा मंत्री ने प्रैक्टिकल क्लास न होने पर सीबीएसई परीक्षा स्थगित करने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि सीबीएसई का जो बोर्ड है, इसमें प्रैक्टिकल स्कूली स्तर पर होते हैं। अगर ऐसी स्थिति होती है कि आप प्रैक्टिकल के लिए स्कूल के लैब में नही जा पा रहे हैं, तो ऐसे में परीक्षा आयोजित करना मुश्किल होगा, हम इसपर विचार करेंगे।
कमेंट
कमेंट X