फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education for bharat ai changed teaching methods prof balvinder-shukla

Education for Bharat: एआई ने बदले पढ़ने-पढ़ाने के तरीके, लेकिन शिक्षक की भूमिका अब भी अहम: प्रो. बलविंदर

Sat, 06 Dec 2025 07:48 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 06 Dec 2025 07:48 PM IST
सार

अमर उजाला एजुकेशन फॉर भारत-2025 कॉन्क्लेव में एमिटी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एआई (AI) के आने से शिक्षा के तौर-तरीके जरूर बदले हैं, लेकिन शिक्षकों की भूमिका अब भी सबसे महत्वपूर्ण है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Education for bharat ai changed teaching methods prof balvinder-shukla
एजुकेशन फॉर भारत - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमर उजाला एजुकेशन फॉर भारत-2025 कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) बलविंदर शुक्ला ने बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और एआई के प्रभाव पर अपने विचार रखे। इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाए, छात्रों को सही दिशा दिखाने और उनमें मानवीय मूल्यों का संचार करने में शिक्षक का स्थान कोई मशीन नहीं ले सकती।

विज्ञापन


प्रो. शुक्ला ने पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा जगत में आए भारी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, "टीचर का बहुत बड़ा रोल है कि कैसे वे बच्चों को मेंटर करें और कैसे वो मानवता को आगे बढ़ाएं। मैंने देखा है कि पिछले चार वर्षों में परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। एआई के दौर में पढ़ने और पढ़ाने के तौर-तरीके पूरी तरह से बदल गए हैं।" उन्होंने एआई को चुनौती के बजाय एक अवसर के रूप में देखने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा, "हमें नई तकनीक से डरने के बजाय उससे सीखते हुए और उसका सही इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।"
विज्ञापन


प्रो. शुक्ला ने जोर दिया कि तकनीक एक साधन है, साध्य नहीं। इसका उपयोग मानवता की भलाई और छात्रों के कौशल विकास के लिए होना चाहिए। उनके संबोधन ने इस बात पर मुहर लगाई कि भविष्य की शिक्षा में तकनीक और मानवीय संवेदनाओं का संतुलन ही सफलता की कुंजी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed