{"_id":"5f8da3478ebc3e75017f728e","slug":"education-chartered-accountant-students-registration-in-ca-foundation-course-after-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"CA foundation course : खुशखबरी, सीए फाउंडेशन कोर्स में अब 10वीं के बाद हो सकेगा पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CA foundation course : खुशखबरी, सीए फाउंडेशन कोर्स में अब 10वीं के बाद हो सकेगा पंजीकरण
Mon, 19 Oct 2020 08:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
CA course
- फोटो : ICAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है।अब छात्र सीए के फाउंडेशन कोर्स के लिए 10वीं के बाद पंजीकरण करा सकेंगे। इससे पहले 12वीं पास करने के बाद ही पंजीकरण करा सकते थे। 'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) ने नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बात दें कि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और भविष्य की वैश्विक व्यावसायिक दक्षताओं को ध्यान में रखते हुए, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) समय-समय पर अपनी शिक्षा प्रणाली और प्रशिक्षण की समीक्षा करता है ताकि इसे वैश्विक बाजार के लिहाज से और अधिक समकालीन और प्रासंगिक बनाया जा सके।
विज्ञापन
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और हितधारकों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों पर विचार करते हुए, आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट रेगुलेशन, 1988 डब्ल्यूआरटी के नियमों में संशोधन के लिए भारत सरकार को प्रवेश की आवश्यकता में परिवर्तन किए जाने को लेकर एक प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
आईसीएआई के अध्यक्ष सीए अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान को हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट विनियम, 1988 के नियम 25ई, 25एफ और 28एफ में संशोधन के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिली है। इस संशोधन के बाद अब छात्र दसवीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के बाद आईसीएआई के फाउंडेशन कोर्स में अनंतिम रूप से पंजीकरण करा सकेंगे। हालांकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा में उम्मीदवार के उत्तीर्ण होने के बाद ही फाउंडेशन कोर्स के लिए अनंतिम रूप से उनके प्रवेश को नियमित किया जाएगा।
आईसीएआई अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे मूल उद्देश्य छात्रों को दसवीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद फाउंडेशन कोर्स में अनंतिम रूप से पंजीकरण करने की अनुमति देना था। यह छात्र—छात्राओं को कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं की पढ़ाई जारी रखते हुए फाउंडेशन कोर्स के लिए तैयारी करने में मदद करेगा। इस प्रकार उनके पास खुद को अपडेट और जरूरी तकनीकी ज्ञान हासिल करने के साथ सीए फाउंडेशन कोर्स में बैठने के लिए पर्याप्त समय होगा।
बता दें कि आईसीएआई फाउंडेशन के छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रदान करता है जिसे कभी भी, कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि फरवरी/मार्च में बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने के बाद छात्र मई/जून में आयोजित होने वाली फाउंडेशन परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
कमेंट
कमेंट X