{"_id":"6aefebdd251957db930d3385","slug":"east-delhi-eight-government-schools-to-get-lifts-acs-modern-labs-and-smart-facilities-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: लगेंगे लिफ्ट-एसी और स्मार्ट लैब, किस स्कूल को कितना मिलेगा बजट?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत: लगेंगे लिफ्ट-एसी और स्मार्ट लैब, किस स्कूल को कितना मिलेगा बजट?
Sun, 08 Nov 2026 09:13 AM IST
शिवम तिवारी
मोहित शुक्ला
मोहित शुक्ला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:13 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 22.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन स्कूलों में लिफ्ट, एसी, आधुनिक लैब, मॉड्यूलर फर्नीचर, अग्निशमन सिस्टम और सोलर पैनल लगाएगा। विद्यार्थियों के लिए एक्रेलिक सिंथेटिक खेल कोर्ट भी बनाए जाएंगे। जानें, किन स्कूलों में कितना पैसा खर्च होगा और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
East Delhi Government Schools
- फोटो : AI Generated
विस्तार
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 22.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास और मरम्मत कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना के तहत स्कूलों में लिफ्ट, वातानुकूलित व्यवस्था, आधुनिक लैब, स्मार्ट फर्नीचर, अग्निशमन प्रणाली और रूफटॉप सोलर पैनल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
इस परियोजना में पूर्वी दिल्ली के आठ सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। इनमें आईपी एक्सटेंशन, गांधी नगर और सूरजमल विहार के सीएम श्री स्कूलों के अलावा शकूरपुर, चिल्ला गांव, खिचड़ीपुर, राजगढ़ कॉलोनी और विवेक विहार के स्कूल शामिल हैं। परियोजना के लिए निर्धारित बजट में करीब 13 करोड़ रुपये सिविल कार्यों और 9.50 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिकल व अन्य आधुनिक सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।
एक्रेलिक सिंथेटिक कोर्ट विकसित होंगे : परियोजना में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों के लिए भी जगह बनाई गई है। इसके तहत स्कूल परिसरों में एक्रेलिक सिंथेटिक कोर्ट विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के मानकों के अनुरूप कोर्ट तैयार करने की व्यवस्था शामिल है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही खेल अभ्यास के लिए बेहतर जगह मिल सकेगी।

कमेंट
कमेंट X