फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU Elections: From Posters to Reels, How Student Groups Are Using Social Media to Reach Voters

करियर डायरीज: डूसू चुनाव में डिजिटल प्रचार; रील्स, इंस्टाग्राम-फेसबुक और व्हाट्सएप बने नए चुनावी हथियार

Wed, 02 Sep 2026 12:47 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

डूसू चुनाव में इस बार प्रचार का मैदान सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर रील्स और पोस्ट के जरिए संगठन छात्रों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
DUSU Elections: From Posters to Reels, How Student Groups Are Using Social Media to Reach Voters
DUSU Election 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) के प्रचार के लिए अब छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों की चुनावी जंग छात्रों के मोबाइल तक पहुंच गई है। संभावित प्रत्याशी जहां कॉलेजों और हॉस्टलों में जाकर प्री-कैंपेन कर रहे हैं, वहीं रात में रील और शॉर्ट वीडियो, फेसबुक पोस्टर के जरिये छात्रों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। 18 सितंबर को होने वाले डूसू चुनाव के लिए छात्र संगठनों और टिकट की दावेदारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रिंटेड पोस्टर, बैनर पर डीयू की सख्ती के कारण इस बार डिजिटल कैंपेन पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर रील, फेसबुक अपडेट और व्हाट्सएप ग्रुप, मीम्स के जरिये चुनावी संदेश लगातार छात्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। कैंपस में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि को वीडियो बनाकर फेसबुक व इंस्टाग्राम एक सशक्त माध्यम है। चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी भी डिजिटल माध्यमों से छात्रों तक पहुंचाई जा रही है। कम समय में अधिक छात्रों तक पहुंच बनाने में सोशल मीडिया उनके लिए उपयोगी साबित हो रहा है। संभावित प्रत्याशी अपने स्तर पर भी सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed