फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DUSU Election 2025: ABVP to release manifesto today, focus on students’ welfare and women safety

DUSU Election 2025: एबीवीपी आज जारी करेगी घोषणा पत्र, यू-स्पेशल बस सेवा और मिशन साहसी जैसे मुद्दे शामिल

Sat, 13 Sep 2025 08:30 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 13 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

DUSU Polls 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। इस घोषणा पत्र में छात्रों की समस्याओं और सुझावों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
DUSU Election 2025: ABVP to release manifesto today, focus on students’ welfare and women safety
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

DUSU ABVP Manifesto: डूसू चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शनिवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। चुनाव के लिए एबीवीपी उम्मीदवारों का प्रचार अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सभी उम्मीदवारों ने कॉलेजों में जाकर छात्रों से संवाद किया। एबीवीपी के अनुसार छात्रों की समस्याएं, विचार और सुझाव जान कर घोषणा पत्र को तैयार किया गया है।

विज्ञापन


एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान को, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों ने शुक्रवार को डीयू के लॉ कैंपस-1, हिंदू कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, मिरांडा हाउस, किरोड़ीमल कॉलेज सहित कई दूसरे कॉलेजों में दौरा किया।

विज्ञापन

यू-स्पेशल बस सेवा और मिशन साहसी जैसे मुद्दे होंगे शामिल

छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके बीच अपने मुद्दों को रखा। एबीवीपी उम्मीदवारों ने छात्र कल्याण से संबंधित यू-स्पेशल बस सेवा, एक पाठ्यक्रम-एक शुल्क, छात्राओं के लिए मिशन साहसी जैसे मुद्दों से अवगत कराया और वोट की अपील की। एबीवीपी से डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने कहा कि यू स्पेशल बस सेवा, किफायती मेट्रो पास, बुनियादी ढांचों का विकास और खेल सुविधाओं में वृद्धि की बात के मुद्दों की छात्रों ने खुले हृदय से प्रशंसा की है। हमें छात्रों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उसको देखकर यह विश्वास हो गया है कि आगामी छात्रसंघ चुनाव में न केवल डूसू में बल्कि सभी कॉलेजों के चुनावों में भी हमारी जीत होगी।

यह भी पढ़ें- DUSU Election 2025: एनएसयूआई ने जारी किए दो घोषणापत्र, छात्राओं की सुरक्षा और मासिक धर्म अवकाश पर खास फोकस

संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार दीपिका झा ने कहा कि मुझे छात्राओं के विकास के लिए कई सारे कार्य करने हैं। छात्राओं के लिए एनसीसी सभी कॉलेजों में उपलब्ध हो, गर्ल्स कॉमन रूम की उचित व्यवस्था हो। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा डूसू चुनाव केवल चुनाव मात्र नहीं है बल्कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महापर्व है। सार्थक ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी के उम्मीदवार पर्यावरण अनुकूल चुनाव प्रचार से नई मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

एसैप ने नहीं उतारा डूसू चुनाव में उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र इकाई एसैप ने डूसू चुनाव में कोई भी उम्मीदवार न उतारे जाने को लेकर सूचना जारी की है। पार्टी के अनुसार एसैप ने निर्णय लिया था कि डूसू चुनाव में इस साल कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हालांकि, एसैप कुछ कॉलेजों में अच्छे उम्मीदवारों को समर्थन देगी।

सूचना में कहा गया कि इस निर्णय के बावजूद कुछ एसैप से जुड़े व्यक्तियों ने एनएसयूआई के संभावित उम्मीदवार को एसैप का उम्मीदवार घोषित करने की कोशिश की। इस संदर्भ में गलत सूचना भेजी गई। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें शामिल कमल तिवारी को एसैप ने जांच पूरी होने तक एसैप और आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed