फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dupatta as Shield, Pen as Weapon: Self-Defense Training for Girls

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की पहल, अब हर चीज बनेगी सुरक्षा कवच! छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का नया मंत्र

Sun, 16 Mar 2025 09:05 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

Students: दिल्ली पुलिस और शिक्षा निदेशालय के संयुक्त प्रयास से छात्राओं के लिए एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है, जिसके तहत वे रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे दुपट्टा, पेन, बैग आदि को आत्मरक्षा के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना सीखेंगी। 

विज्ञापन
Dupatta as Shield, Pen as Weapon: Self-Defense Training for Girls
Delhi Police - फोटो : freepik

विस्तार

Delhi Police: दिल्ली में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं है। दिल्ली पुलिस सरकारी स्कूल की छात्राओं को प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी। इसके तहत छात्राएं दुपट्टा, स्टोल, मफलर आदि को हथियार बनाकर खुद की आत्मरक्षा करना सिखेंगी। दिल्ली पुलिस के सहयोग से छात्राओं के लिए एक प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया गया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय के खेल और शारीरिक शिक्षा शाखा ने स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए स्थानीय पुलिस से करेंगे समन्वय

निदेशालय के अनुसार सभी स्कूल प्रमुखों को कक्षा दसवीं और 11वीं की छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। पहले चरण में 21 मार्च से लेकर 29 मार्च तक छात्राओं को प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


स्कूल प्रमुख आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए स्थानीय पुलिस थाना से समन्वय करेंगे। प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की मांग को लेकर स्थानीय थाने के एसएचओ को पत्र लिखने के लिए स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए है। पहले चरण में पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और नई दिल्ली जिला के स्कूलों की छात्राओं को प्रशिक्षण मिलेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक-दो घंटे का होगा। सभी जोन के शिक्षा अधिकारी आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी और निरीक्षण करेंगे और रोजाना रिपोर्ट देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च से 21 हजार से ज्यादा छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण

सरकारी स्कूल की छठीं से लेकर 12वीं तक की छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई जाएगी। अलग-अलग चरणों में छात्राओं को यह प्रशिक्षण मिलेगा। पहले चरण के तहत कक्षा दसवीं और 11वीं की छात्राओं को प्रशिक्षण मिलेगा। करीब 21,996 छात्राओं को दिल्ली पुलिस के कर्मी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक स्कूल परिसर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण देंगे, जिसकी शुरुआत 21 मार्च से होगी।


छात्राओं को चाबी के गुच्छे, दुपट्टा, स्टोल, मफलर, बैग, पेन, पेंसिल, नोटबुक सहित दूसरी चीजों को हथियार बनाकर खुद की आत्मरक्षा करना सिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed