फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dual Degrees UGC asks universities to create process allowing students to pursue two degrees simultaneously

Dual Degrees Programme: यूजीसी का विश्वविद्यालयों को निर्देश, कहा- दोहरी डिग्री कार्यक्रमों के लिए बनाएं तंत्र

Tue, 10 Jan 2023 09:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 09:53 PM IST
सार

Dual Degrees Programme: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों से छात्रों को दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में दाखिला देने के लिए एक सुगम प्रक्रिया बनाने और तंत्र विकसित करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Dual Degrees UGC asks universities to create process allowing students to pursue two degrees simultaneously
यूजीसी टू डिग्री प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Dual Degrees Programme: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारत के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों से छात्रों को उनकी सहूलियत के आधार पर दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अनुमति देने के लिए एक सुगम प्रक्रिया बनाने और तंत्र विकसित करने के लिए कहा है। आयोग ने मंगलवार, 10 जनवरी, 2023 को जारी ताजा निर्देश में सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा है। यूजीसी ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब छात्रों को दोहरी डिग्री - अपनी पसंद की दो डिग्री, एक साथ करने की अनुमति दी जाए।  

विज्ञापन

माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बने आफत

हालांकि, 10 जनवरी, 2023 को यूजीसी की वेबसाइट ugc.ac.in पर जारी नवीनतम आदेश में कहा गया है कि दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के समय छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। आयोग के संज्ञान में आया है कि उच्च शिक्षा संस्थान छात्रों को दोहरी डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्कूल छोड़ने के प्रमाण-पत्र पर जोर दे रहे हैं। यूजीसी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि इन प्रमाण-पत्रों के अभाव में, यदि छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाता है तो यह एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की सुविधा में अनावश्यक अवरोध साबित होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाजनक तंत्र तैयार करने की जरूरत

यूजीसी के अनुसार, छात्र फिजिकल मोड में एक साथ दो पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं, बशर्ते कि एक कार्यक्रम के लिए कक्षा का समय दूसरे के साथ ओवरलैप न हो। एक छात्र दो अकादमिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा सकता है, एक पूर्णकालिक भौतिक मोड में और दूसरा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL), ऑनलाइन मोड में; या एक साथ दो ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रम भी ज्वॉइन कर सकते हैं। यूजीसी की अधिसूचना में कहा गया है कि इसलिए, एक बार फिर से अनुरोध किया जाता है कि विश्वविद्यालय वैधानिक निकायों के माध्यम से छात्रों को एक साथ दो शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए कृपया सुविधाजनक तंत्र तैयार कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed