फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG SOL 2018 admission Start know how to apply

DU SOL Admission 2018: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन

Sat, 18 Aug 2018 11:00 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
DU UG SOL 2018 admission Start know how to apply
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के लिए 10 अगस्त से स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन (ऑनलाइन और ऑफ़लाइन) भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उम्मीदवार एसओएल की ऑफिशियल वेबसाइट  sol.du.ac.in  पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि, यूजी कोर्स की अवधि कम से कम तीन साल हैं। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक भी अगर आवेदन करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं। बीए और बीकॉम वाले छात्र अपनी योग्यता का आकलन करके एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

जरूरी कोर्स और योग्यता

बीए कोर्स
- बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी
- बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस

B.Com
- बीकॉम (ऑनर्स)

जरूरी योग्यता
-उम्मीदवारों को सीबीएसई या आईएससीई की कक्षा 12वीं या समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में सफल होना जरूरी है। अगर छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय की पूर्व विश्वविद्यालय की परीक्षा में सफल हो जाता है तब भी वह डीयू में प्रवेश ले सकता है। यदि छात्र भारतीय विश्वविद्यालय या बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त परीक्षा में सफल हो तब भी डीयू में प्रवेश लेना संभव है।

छात्र ऐसे करें आवोदन

बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश लेने के लिए अंग्रेजी कोर्स में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या अंग्रेजी इलैक्टिव या फंक्शनल अंग्रेजी में 65 प्रतिशत अंकों के साथ क्वालीफाइंग एग्जामिनेशन में से किसी एक में  65 प्रतिशत अंक या उससे ऊपर लाने अनिवार्य है।

बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में प्रवेश लेने के लिए आवेदक को योग्यता परीक्षाओं के साथ एक भाषा और तीन अकादमिक विषयों में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक या उससे ऊपर लाने जरूरी हैं।

बीए प्रोग्राम/ बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए आवेदक को योग्यता परीक्षाओं में से किसी एक में कुल मिलाकर 40 प्रतिशत अंक या उससे अधिक लाने जरूरी हैं।

बीकॉम (ऑनर्स) में प्रवेश लेने के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और उससे अधिक अंक होने अनिवार्य है।

विज्ञापन

छात्र ऐसे करें आवोदन

स्टेप 1: इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sol.du.ac.in पर लॉगिन करें और 'न्यू यूजर' ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: खुले पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें। लॉगिन की जानकारी आपकी आईडी और आपके नंबर पर भेज दी जाएगी।
स्टेप 3: अपने खाते में लॉगिन करें और भेजी गई जानकारी को भरकर सेव कर लें।
स्टेप 4: उनके द्वारा मांगे गए दस्ताबेज दर्ज करें और वेरीफाई ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क जमा करके, अपनी फीस रसीद और आईडी कार्ड डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed