DU UG Admission 2025: खाली सीटों पर दाखिले का सुनहरा मौका! मिड एंट्री के लिए आज इतने बजे से करें आवेदन
DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश 2025 के लिए मिड-एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू करेगा। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो पिछले दौर में आवेदन नहीं कर पाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University Mid-Entry: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज, 8 अगस्त को शाम 5 बजे से DU UG Admission 2025 के लिए मिड-एंट्री विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने पहले राउंड में आवेदन नहीं किया था, वे अब खाली पड़ी सीटों के लिए इस मिड-एंट्री प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
| इवेंट/प्रक्रिया | तारीख और समय |
|---|---|
| तीसरे CSAS आवंटन (प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रम- संगीत, BFA, PE, HE & S, और वार्ड कोटा) का राउंड-I परिणाम जारी | बुधवार, 13 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे |
| CW, ECA और खेल श्रेणी का राउंड-I परिणाम जारी | शुक्रवार, 15 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे |
| उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि | बुधवार, 13 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे तक |
| कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन | रविवार, 17 अगस्त 2025 |
| उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | सोमवार, 18 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे तक |
| अंतिम प्रक्रिया समाप्ति समय | मंगलवार, 19 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे |
पहले राउंड का रिजल्ट 13 अगस्त को
डीयू यूजी तीसरे राउंड 2025 शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 1 प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रम का आवंटन परिणाम 13 अगस्त को जारी होगा, जबकि सीडब्ल्यू, ईसीए और खेल श्रेणी के लिए यह 15 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 13 से 18 अगस्त तक अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेजों के लिए ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन और अनुमोदन की अंतिम तिथि भी 18 अगस्त तय की गई है।
प्राथमिकताओं में बदलाव का मौका
पहले और दूसरे राउंड में सीट न पाने वाले उम्मीदवार भी इस चरण में अपनी प्राथमिकताएं संपादित कर सकेंगे। उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि निर्धारित समय सीमा से पहले प्राथमिकताएं सहेजकर जमा कर दें। साथ ही, डीयू आज शाम 5 बजे खाली सीटों की सूची भी जारी करेगा, जिससे उम्मीदवार आगे की योजना बना सकें।
कमेंट
कमेंट X