फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Special Cut Off delhi university released second special cutoff list for the admissions on the vacant seats of ug courses in various colleges, know how to download it

DU Special Cut Off: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी की दूसरी विशेष कट ऑफ सूची, ऐसे देखें

Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
सार

DU Special Cut Off : डीयू में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरी विशेष कट ऑफ सूची के तहत 25 और 26 नवंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
DU Special Cut Off delhi university released second special cutoff list for the admissions on the vacant seats of ug courses in various colleges, know how to download it
DU UG Admissions 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इस कट ऑफ सूची के माध्यम से विभिन्न कॉलेजों में रिक्त पड़ी सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह कट ऑफ सूची आखिरी मानी जा रही है।  विश्वविद्यालय द्वारा इस कट ऑफ सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाकर इस कट ऑफ सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न् कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरी विशेष कट ऑफ सूची के तहत 25 और 26 नवंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को  27 नवंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की विशेष कट ऑफ सूची को कैसे डाउनलोड करें?

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)  द्वारा जारी की गई विशेष कट ऑफ सूची को उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)  की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर पर दिख रहे स्नातक पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन 2021 के लिंक पर क्लिक करें।  
3. अब उम्मीदवार डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर कट ऑफ सूची आ जाएगी। 
5. इसमे अपनी पसंद का पाठ्यक्रम देखें।
6. विशेष कट ऑफ सूची को चेक कर लें और इसे डाउनलोड भी कर लें। 
6. उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

बड़े कॉलेजों की सीटें फुल
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के अंतर्गत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 74,667 छात्रों ने अपना प्रवेश कंफर्म करा लिया है। विशेष कटऑफ सूची के माध्यम से  कॉलेजों द्वारा उम्मीदवारों की  योग्यता और पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर बड़े कॉलेजों की सीटें भर चुकी हैं। कुछ ही कॉलेज ऐसे हैं जो इस विशेष कटऑफ सूची में भाग लेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 नवंबर 2021 से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed