DU UG Admissions 2025: डीयू में स्नातक की 70,498 सीटें फुल, आठ अगस्त से खुलेगी मिड-एडमिशन विंडो
DU UG Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले की सभी 70,498 सीटें भर चुकी हैं। अब जिन छात्रों ने CSAS पोर्टल पर पहले आवेदन नहीं किया था, उनके लिए 8 अगस्त से मिड-एडमिशन विंडो खोली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mid-entry Window: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को जारी की गई अपग्रेडेड एडमिशन सूची के अनुसार, अब तक दो राउंड के बाद 70,498 छात्रों के दाखिले पक्के हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों को अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताएं बदलने का अवसर देने के लिए 2 अगस्त को अपग्रेड विंडो खोली थी, जो 3 अगस्त को बंद कर दी गई।
8 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो
7 अगस्त तक चलने वाले अपग्रेडेशन राउंड के बाद, विश्वविद्यालय 8 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। इसके साथ ही मध्य-प्रवेश (Mid-entry) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस माध्यम से वे छात्र आवेदन कर सकेंगे जो कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) में पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिन्होंने प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा नहीं किया था।
मिड-एंट्री के लिए आवेदन विंडो 8 अगस्त शाम 5 बजे से 10 अगस्त शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क देना होगा।
प्रवेश प्रक्रिया 19 अगस्त को होगी समाप्त
कॉलेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय 13 अगस्त को तीसरी आवंटन सूची जारी करेगा। इसके अतिरिक्त, ईसीए कोटा, खेल कोटा, और सीडब्ल्यू (सशस्त्र बलों के बच्चों/विधवाओं) के लिए पहली सूची 15 अगस्त को घोषित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 को समाप्त कर दी जाएगी। गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पहले ही 1 अगस्त से हो चुकी है। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने समयबद्ध प्रवेश को प्राथमिकता देते हुए शैक्षणिक सत्र को निर्धारित समय पर प्रारंभ करने पर जोर दिया।
अपग्रेड और फ्रीज विकल्प में हजारों छात्रों ने किया चयन
डीयू स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत जारी आंकड़ों के अनुसार, 34,069 छात्रों ने अपग्रेड के लिए आवेदन किया, जबकि 35,889 छात्रों ने फ्रीज विकल्प को चुना है। इन विकल्पों के जरिए छात्र अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कॉलेज या कोर्स बदल सकते हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि अब तक लगभग 5,930 छात्रों को उनके उच्च विकल्प में अपग्रेड प्राप्त हुआ है, जिससे सीटों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।
कमेंट
कमेंट X