{"_id":"67db7e746929ef66c10b1b07","slug":"du-ug-admission-general-test-in-cuet-ug-is-necessary-for-admission-to-ba-program-know-process-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU UG Admission: डीयू में बीए प्रोग्राम दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी में जनरल टेस्ट जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU UG Admission: डीयू में बीए प्रोग्राम दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी में जनरल टेस्ट जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया
Thu, 20 Mar 2025 08:04 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:04 AM IST
सार
DU Webinar: डीयू के 69 कॉलेजों में 79 यूजी प्रोग्राम में दाखिला संबंधी व सीयूईटी यूजी संबंधी जानकारी देने के लिए पहला वेबिनार बुधवार शाम को आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को दाखिले के लिए सीयूईटी में विषयों की अनिवार्यता संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET UG) में जनरल टेस्ट जरूर दें। बीए प्रोग्राम के लिए जनरल टेस्ट देना अनिवार्य है। स्नातक के किसी भी प्रोग्राम में दाखिले के लिए डीयू केवल सीयूईटी स्कोर को ही देखेगा।
विज्ञापन
बारहवीं के अंक होंगे टाई ब्रेकिंग के लिए
बारहवीं के अंकों का इस्तेमाल केवल टाई ब्रेकिंग स्थिति ही किया जाएगा और बीते साल के सीयूईटी स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, एसओएल, एनसीवेब और विदेशी छात्रों के लिए सीयूईटी अनिवार्य नहीं है। डीयू की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए यह जानकारी वेबिनार के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन
वेबिनार के माध्यम से छात्रों के सवालों के दिए जवाब
डीयू के 69 कॉलेजों में 79 यूजी प्रोग्राम में दाखिला संबंधी व सीयूईटी यूजी संबंधी जानकारी देने के लिए पहला वेबिनार बुधवार शाम को आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को दाखिले के लिए सीयूईटी में कितने पेपर में बैठना जरूरी है, किस स्कोर को स्वीकार किया जाएगा, दस्तावेज, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम और विषयों की अनिवार्यता संबंधी जानकारी दी गई। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी और संयुक्त डीन दाखिला डॉ. आनंद सोनकर ने ऑनलाइन प्रेजेंटेशन देकर छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।सीयूईटी में विषय और जनरल टेस्ट का चयन
प्रो. गांधी ने वेबिनार में बताया कि सीयूईटी में इस साल पांच विषय चुन सकते हैं। उन्हें सीयूईटी में वहीं विषय चुनने हैं जो कि छात्रों ने बारहवीं में पढ़ें हो। सीयूईटी यूजी में बैठने के लिए छात्र चाहें तो चार विषय या एक जनरल टेस्ट ले सकते हैं या फिर तीन विषय एक भाषा या फिर दो भाषा दो विषय का चयन कर सकते हैं। डीयू में दाखिले के लिए छात्र का किसी एक भाषा में सीयूईटी यूजी में बैठना जरूरी है। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्ट्रीम में बदलाव भी कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि किसी छात्र ने बारहवीं में साइंस पढ़ी है और अब वह स्नातक में आर्ट्स विषयों के साथ पढ़ाई करना चाहता है तो कर सकता है, इससे उसके अंकों का नुकसान नहीं होगा। छात्रों को सीयूईटी यूजी में बैठने के लिए पेपर का चयन करने से पहले डीयू की कॉमन न्यूनतम योग्यता और प्रोग्राम संबंधी योग्यता को भी जरूर देखें।
डीयू में 79 प्रोग्राम की योग्यताएं अलग-अलग हैं। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जो विषय उन्होंने बारहवीं में पढ़ें हैं, उन्हीं में वह सीयूईटी दें। कॉमन न्यूनतम योग्यता के तहत प्रोग्राम में दाखिले के लिए किसी भी बोर्ड से बारहवीं में पास होना जरूरी है। यदि बारहवीं में कंपार्टमेंट आई होगी तो वह डीयू में आवेदन नहीं कर पाएंगे। प्रो. गांधी ने बताया कि जब एनटीए की ओर से सीयूईटी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा तब सीट के आवंटन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
छात्र इन बातों का रखें ध्यान
- सीयूईटी के बाद डीयू का कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल शुरू होगा। इसमें पंजीकरण कर सभी कॉलेज व कोर्स का विकल्प चुनना अनिवार्य है।
- सीयूईटी के लिए आवेदन करते समय नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक का विवरण पूरी तरह से ठीक भरें। यह सभी जानकारी छात्र की खुद की होनी चाहिए। ईमेल व मोबाइल नंबर वहीं दें जो कि सक्रिय हो।
- कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल शुरू होने से पहले दाखिले के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों को तैयार कर लें। दस्तावेज नहीं होने पर दाखिले से वंचित हो जाएंगे।
- सीयूईटी का फॉर्म भरने से पहले डीयू का इन्र्फोमेशन बुलेटिन जरूर देखें।
- जनरल टेस्ट की मैपिंग किसी विषय से नहीं होती है इसलिए इसकी मैपिंग की जरूरत नहीं है।
कमेंट
कमेंट X