DU UG Admission 2025: डीयू में स्नातक दाखिले के लिए आवेदन जल्द, जून के मध्य में शुरू हो सकती है प्रक्रिया
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने वाला है। इसके जून के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक पाठ्यक्रम (यूजी) में दाखिले के लिए हो रहा इंतजार जून के मध्य तक समाप्त हो सकता है। दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया (पहला चरण) जून के मध्य तक शुरू होने की संभावना है।
85 हजार से अधिक सीटों पर मिलेगा दाखिला
एनटीए की ओर से सीयूईटी परीक्षाएं संपन्न होने के बाद डीयू ने स्नातक के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि सीट आवंटन करने के लिए डीयू को सीयूईटी यूजी के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।
डीयू के 69 कॉलेजों में करीब 79 स्नातक प्रोग्राम की 85 हजार से अधिक सीटों पर जून के मध्य तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कॉमन सीट आवंटन सिस्टम के माध्यम से मिलेगा दाखिला
दाखिले से जुड़े अधिकारी के अनुसार अगले सप्ताह के अंत तक यूजी दाखिला पोर्टल कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीएसएएस) को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है, यदि कुछ तकनीकी दिक्कत आई तो जून के तीसरे सप्ताह तक शुरू कर दिया जाएगा। पॉर्टल लॉन्च के बाद दाखिले के पहले चरण की शुरुआत कर दी जाएगी।
पहले चरण के तहत उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों को भरना है। सीएसएएस पंजीकरण प्रक्रिया में सीयूईटी यूजी की आवेदन संख्या को अनिवार्य रूप से भरना होगा। इससे डीयू पोर्टल पर उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, सीयूईटी यूजी पोर्टल पर अपलोड की गई फोटो स्वत: अपलोड हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X