फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2025: Last Chance to Select College and Course, Registration Portal Closes Today

DU UG Admission 2025: डीयू में दाखिले के लिए कॉलेज चुनने का आखिरी दिन, आज रात में बंद हो जाएगा पंजीकरण पोर्टल

Mon, 14 Jul 2025 07:57 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Jul 2025 07:57 AM IST
सार

Delhi University Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले के लिए पंजीकरण आज, 14 जुलाई को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। फेज-1 और फेज-2 के लिए यह अंतिम मौका है। 16 और 19 जुलाई को सीट अलॉटमेंट सूची आएगी।

विज्ञापन
DU UG Admission 2025: Last Chance to Select College and Course, Registration Portal Closes Today
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University Admission 2025: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर पंजीकरण का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद फेज-1 और फेज-2 के लिए पंजीकरण सोमवार रात 11:59 के बाद बंद हो जाएगा। पोर्टल बंद होने से पहले उम्मीदवार कॉलेज और कोर्स को लेकर प्राथमिकता भर सकेंगे।

विज्ञापन

15 जुलाई को  जारी होगी अस्थायी रैंक

पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया आठ जुलाई को शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए फेज-1 और फेज-2 के लिए सोमवार तक का मौका दिया था। फिर 15 जुलाई को अस्थायी रैंक जारी होगी। यह रैंक उम्मीदवार को सीयूईटी स्कोर, कॉलेज और कोर्स के चयन की प्राथमिकता के आधार पर मिलेगी। इससे उम्मीदवार संभावित कॉलेज और कोर्स के बारे में अनुमान लगा सकेंगे। इसके आधार पर उम्मीदवार को कोर्स और कॉलेज की प्राथमिकता का क्रम बदलने में मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन

तीसरे फेज की सूची 19 जुलाई को जारी होगी

दाखिला के तीसरे फेज में डीयू के अलग-अलग 69 कॉलेजों में दाखिले को लेकर कोर्सेज के लिए सीट आवंटित होंगी। इसकी सूची 19 जुलाई को जारी होगी। 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच में कॉलेज ऑनलाइन ऐप्लिकेशन को मंजूरी और उनका सत्यापन करेंगे।

16 को जारी होगी आवंटित सीट की सूची

वहीं, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी ऑनर्स कार्यक्रम के लिए आवंटित सीट की सूची 16 जुलाई को आएगी। इसके बाद 18 जुलाई की रात 11:59 तक आवंटित सीट को उम्मीदवार स्वीकार कर सकेंगे। इस बीच 19 जुलाई तक विभाग, केंद्र और कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे और 20 जुलाई फीस भुगतान की आखिरी तारीख होगी। दूसरे चरण को लेकर आवंटित सीट 22 जुलाई को घोषित होगी। इसके अलावा स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर अपग्रेड राउंड के लिए उम्मीदवार पोर्टल/डैशबोर्ड पर फीस भुगतान की जांच 14 जुलाई तक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed