फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission 2025 Begins: Fill Your CSAS Form Step-by-Step or Miss the Chance

DU Admission 2025-26: स्टेप बाई स्टेप भरें डीयू का एडमिशन फॉर्म, वरना दाखिले की रेस से रह सकते हैं बाहर

Wed, 18 Jun 2025 05:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। CSAS पोर्टल को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके जरिए छात्र एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है। एक भी गलती या चूक आपको दाखिले की रेस से बाहर कर सकती है।

विज्ञापन
DU UG Admission 2025 Begins: Fill Your CSAS Form Step-by-Step or Miss the Chance
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपने CUET-UG 2025 दिया है, तो अब अगला जरूरी कदम है CSAS पोर्टल के जरिए फॉर्म भरना। लेकिन जरा सी भी गलती आपकी सीट छीन सकती है। डीयू की एडमिशन प्रक्रिया इस बार और भी तकनीकी और चरणबद्ध हो गई है, जिसमें 10वीं के अंक भी Tie-Breaker के रूप में इस्तेमाल होंगे। ऐसे में अगर आप DU में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, तो ये गाइड जरूर पढ़ें...

विज्ञापन

तीन फेज में पूरी होगी दाखिले की प्रक्रिया

पहला फेज: रजिस्ट्रेशन और डॉक्युमेंट सबमिशन
इस चरण में छात्रों को CSAS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं-12वीं के नंबर और जरूरी डॉक्युमेंट्स (जैसे मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करने होंगे। इसी फेज में डीयू रजिस्ट्रेशन फीस भी भरनी होगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 250 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के लिए 100 रुपये।

विज्ञापन


दूसरा फेज: कोर्स और कॉलेज की पसंद भरना
CUET-UG 2025 का रिजल्ट जारी होते ही यह फेज शुरू होगा। छात्र इसमें अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनेंगे और CSAS पोर्टल पर भरेंगे। ध्यान रहे कि चॉइस फिलिंग सही रणनीति से करें, क्योंकि यहीं से सीट अलॉटमेंट तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा फेज: सीट अलॉटमेंट और एडमिशन कन्फर्मेशन
तीसरे और अंतिम चरण में NTA द्वारा जारी CUET स्कोर, छात्रों की कैटेगरी (जैसे General, SC, OBC आदि) और कॉलेज में उपलब्ध सीटों के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा। चयनित छात्रों को अपनी अलॉट हुई सीट को स्वीकार करना होगा और आवश्यक शुल्क भरकर एडमिशन कन्फर्म करना होगा।

ऐसे भरना होगा फॉर्म

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए सबसे पहले छात्रों को CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए https://ugadmission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं और ‘New Registration’ विकल्प चुनें। CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपकी प्रोफाइल बन जाएगी और अगला चरण शुरू होगा।

व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि भरनी होती हैं। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं के बोर्ड के अंक बहुत सावधानी से दर्ज करें, क्योंकि 10वीं के अंक टाई-ब्रेकर के रूप में भी इस्तेमाल हो सकते हैं। CUET का स्कोर पोर्टल पर ऑटोमैटिक लोड हो जाता है, लेकिन उसे एक बार जरूर वेरिफाई करें कि सभी डाटा सही है या नहीं।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
तीसरे चरण में छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होता है। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट भी जरूरी होती है। यदि आप किसी आरक्षण श्रेणी (SC, ST, OBC, EWS या PwBD) में आते हैं, तो उससे संबंधित प्रमाणपत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है। सभी दस्तावेज साफ और मान्य फॉर्मेट (PDF/JPEG) में होने चाहिए।

आवेदन शुल्क जमा करें
डॉक्यूमेंट अपलोड के बाद अगला चरण है एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना। General, OBC और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए फीस 250 रुपये है, जबकि SC, ST और PwBD छात्रों के लिए 100 रुपये रखी गई है। यदि कोई छात्र स्पोर्ट्स या को-करिकुलर कोटा में आवेदन करता है, तो उसे अतिरिक्त 400 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे कि UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed