DU: डीयू में नया टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स, लेकिन छात्रों के सामने संकट! जानें क्या है समस्या और कैसे करें आवेदन
DU PG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पर्यटन क्षेत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए पर्यटन मैनेजमेंट में नया पोस्ट ग्रेजुएट पाठक्रम शुरू किया है। 23 मई को कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी है।इस कोर्स में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पीजी के स्कोर के आधार पर होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Tourism Management PG 2025: दिल्ली विवि में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर स्तर में दाखिले के लिए शुरू हुए दूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स से छात्रों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। एक तो इसके लिए सीयूईटी पीजी अनिवार्य है दूसरा इसके आवेदन करने के लिए महज चार दिन का समय दिया गया है। सीयूईटी पीजी की परीक्षा काफी पहले संपन्न हो चुकी है। ऐसे में इस कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्र इस बार इसमें दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
कोर्स को मई में मिली थी मंजूरी
दिल्ली विश्वविद्यालय ने पर्यटन क्षेत्र के बढ़ते महत्व को देखते हुए पर्यटन मैनेजमेंट में नया पोस्ट ग्रेजुएट पाठक्रम शुरू किया है। यह कोर्स दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग द्वारा चलाया जाएगा। मई के पहले सप्ताह में पहले इस कोर्स को अकादमिक कॉउंसिल और फिर 23 मई को कार्यकारी परिषद ने मंजूरी दी है। इस कोर्स में दाखिले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पीजी के स्कोर के आधार पर होंगे। अब सवाल यह है कि सीयूईटी पीजी अप्रैल में ही संपन्न हो गया और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून है। ऐसे में कौन से छात्र इसमें दाखिला ले पाएंगे।
डीयू में दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने कहा, जिसने भी सीयूईटी पीजी के तहत मैनेजमेंट का पेपर दिया होगा वह इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकेगा। डीयू के अधिकारी ने कहा कि अब तक इस कोर्स के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आशा करके चल रहे हैं कि शायद 6 जून तक छात्र आवेदन कर सकें।
कोर्स में कुल पचास सीटें रखीं गई
विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुमार आशुतोष ने बताया कि यह कोर्स दो साल का है लेकिन चार साल का स्नातक करने वाले छात्रों को इस कोर्स को एक साल का करना होगा। इस कोर्स में कुल पचास सीटें रखीं गई हैं। प्रो आशुतोष ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें विकास और रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।
कोर्स में करियर की अपार संभावनाएं
अब तक पीजी स्तर पर ऐसा कोर्स नहीं था। डीयू में स्नातक स्तर पर कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में टूरिज्म का कोर्स चलता है। इस कोर्स में करियर की अपार संभावनाओं को देखते हुए स्नातकोत्तर स्तर पर इस कोर्स की शुरुआत की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की अंतिम तिथि तक छात्र जानकारी मिलने पर इस कोर्स के लिए आवेदन करेंगे।
कमेंट
कमेंट X