{"_id":"5ec26f33b1af305cd96e789b","slug":"du-to-be-closed-till-may-31-all-varsity-employees-asked-to-download-aarogya-setu-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मई तक बंद रहेगा दिल्ली विश्वविद्यालय, सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
31 मई तक बंद रहेगा दिल्ली विश्वविद्यालय, सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप
Mon, 18 May 2020 04:55 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 18 May 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने सभी कर्मचारियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आग्रह किया है। डीयू के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा, ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो सकें। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से विश्वविद्यालय 31 मई तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय के बंद रहने के दौरान ई-लर्निंग प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय ने अपने एक आदेश के जरिए दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केरल में फिर स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, जानिए अब कब होंगी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से सभी कर्मचारियों को 17 मई को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें उनको आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि सभी विभागों और कॉलेजों को अनुरोध किया है कि वो संबंधित वेबसाइटों के माध्यम से छात्रों को बुनियादी पठन सामग्री प्रदान करें। इस दौरान विद्यार्थियों को ई-प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए 18 मई से विश्वविद्यालय दो सप्ताह तक बंद रहेगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में सभी कर्चरियों को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करने के लिए कहा है ताकि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के बारे में जानकारी मिल सके।
कमेंट
कमेंट X