फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU teachers, student bodies against ‘open-book’ online exam decision, call it ‘discriminatory’

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने 'ओपन मोड' परीक्षा प्रणाली को बताया भेदभावपूर्ण

Fri, 15 May 2020 01:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
DU teachers, student bodies against ‘open-book’ online exam decision, call it ‘discriminatory’
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के पोस्ट-ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट परीक्षा को 'ओपन-बुक' मोड में आयोजित कराने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। शिक्षकों और छात्र निकायों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन के जरिए कहा था कि अगर कोविड-19 की स्थिति एक जुलाई तक सामान्य नहीं हुई तो अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को 'ओपन मोड' प्रणाली के जरिए कराया जाएगा। इस फैसले पर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


'ओपन मोड' प्रणाली में विद्यार्थी घर बैठे ही परीक्षा देंगे और उनको प्रश्नों के उत्तर देने के लिए पुस्तकों, नोट्स और अन्य अध्ययन सामग्री से प्रश्नों के जवाब देखने की अनुमति मिल जाएगी। इसलिए इस फैसले को डूटा अनुचित बता रहा है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि अगर एक जुलाई तक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई हालात सामान्य नहीं होते हैं, तो विद्यार्थी वेब पोर्टल से अपने संबंधित पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्र डाउनलोड कर दो घंटे के भीतर उसे हल कर पोर्टल पर ही अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एक जुलाई से होंगी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने की इस प्रणाली की दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने आलोचना की है और इसे अनुचित एवं भेदभावपूर्ण करार दिया है। डूटा ने इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर असहमति व्यक्त की। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। यूजी और पीजी के आखिरी साल की परीक्षाएं एक जुलाई से कराई जाएंगी। स्कूल ऑफ ओपल लर्निंग और नॉन कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन भी एक जुलाई से ही किया जाएगा। विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में होगा। परीक्षाओं को जल्द खत्म करने के लिए रविवार को भी विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की अवधि को तीन से दो घंटे का किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed