{"_id":"5ebd6f4f45586267935c1eee","slug":"du-to-conduct-final-year-exam-for-all-ug-pg-students-from-july-1-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से होंगी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एक जुलाई से होंगी दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं
Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया। स्नातक और स्नातकोत्तर के आखिरी साल की परीक्षाएं एक जुलाई से कराई जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पीजी और यूजी के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को रविवार को भी आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UGC NET Exam 2020: जानिए कब होगी नेट की परीक्षा? शिक्षा मंत्री निशंक ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
इस संबंध में जारी नोटिस में बताया गया है कि अगर तब तक भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति सामान्य नहीं होती है, तो परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए 'ओपन बुक' मोड अपनाया जाएगा। विद्यार्थी अपने घर में ही बैठकर परीक्षाएं देंगे और विश्वविद्यालय के पोर्टल से परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को डाउनलोड कर हल करेंगे। विद्यार्थी दो घंटे के अंदर अपनी आंसरशीट को पोर्टल पर अरपलोड करेंगे। स्कूल ऑफ ओपल लर्निंग और नॉन कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन भी एक जुलाई से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का आयोजन तीन पालियों में होगा। परीक्षाओं को जल्द खत्म करने के लिए रविवार को भी विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की अवधि को तीन से दो घंटे का किया गया है। गौरतलब है कि यूजीसी पहले ही विश्वविद्यालयों को परीक्षाओं की अवधि तीन से दो घंटे करने का निर्देश दे चुका है।
कमेंट
कमेंट X