फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU SOL Admission: More than 1 lakh admissions in DU SOL so far, opportunity to take admission till 31 October

DU SOL Admission 2024: डीयू एसओएल में अब तक एक लाख से अधिक दाखिले, 31 अक्तूबर तक प्रवेश का मौका

Tue, 29 Oct 2024 07:15 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 07:15 AM IST
सार

DU SOL Admission: बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान के लिए अब तक 25,708 ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 21,895 ने दाखिला ले लिया है। इसके बाद सबसे ज्यादा दाखिले बीकॉम प्रोग्राम में हुए हैं। प्रशासन की सलाह है कि छात्र अंतिम तिथि से पहले दाखिला ले लें। 
 

विज्ञापन
DU SOL Admission: More than 1 lakh admissions in DU SOL so far, opportunity to take admission till 31 October
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU SOL Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में जून से शुरू हुई दाखिले की दौड़ अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है। एसओएल में 31 अक्तूबर तक दाखिला लिया जा सकता है। अब तक यहां एक लाख से अधिक दाखिले हो चुके हैं। सर्वाधिक 21,895 दाखिले बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान में हुए हैं। दाखिले में नए कोर्सेज पर पुराने ही भारी पड़ रहे हैं। छात्र पुराने कोर्सेज में दाखिला लेने में रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

बीए, बीकॉम प्रोग्राम में सबसे ज्यादा दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में जिस तरह से रेगुलर कॉलेजों में आर्ट्स कोर्सेज का क्रेज देखने को मिला, उसी तरह से स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में भी बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए प्रोग्राम इतिहास, बीए ऑनर्स अंग्रेजी में दाखिले का सबसे ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है।

बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान के लिए अब तक 25,708 ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 21,895 ने दाखिला ले लिया है। इसके बाद सबसे ज्यादा दाखिले बीकॉम प्रोग्राम में हुए हैं। बीकॉम के लिए 22,245 पंजीकरण हुए हैं और 18,162 दाखिले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1,37,564 ने कराया पंजीकरण

अब एसओएल में ऑनलाइन दाखिले की दौड़ अपने अंतिम पड़ाव पर आ गई है। इन कोर्सेज में दाखिले और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की सलाह है कि यदि किसी छात्र ने अब तक दाखिला नहीं लिया है तो वह दाखिला ले सकता है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद यहां दाखिला नहीं लिया जा सकता। अब तक दाखिले का ट्रेंड देखें तो 28 अक्तूबर तक 1,37,564 ने पंजीकरण कराया है, जबकि 1,06,395 ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर लिया है।

विज्ञापन

नए कोर्सेज में रुझान कम

डीयू के एसओएल में दो साल पहले बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बी.लिब), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एम.लिब), बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स, बीबीए (एफआईए), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, एमबीए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इनमें दाखिलों की संख्या कम है।

बी.लिब में कुल 1877 पंजीकरण हुए हैं, इनमें से 663 ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का किया है। एम.लिब में 3072 पंजीकरण हुए हैं और 476 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है। इकोनॉमिक्स मेें 475, बीबीए में 990 और बीएमएस में 566 दाखिले हुए हैं। बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 1266 ने दाखिला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed