{"_id":"5eabd4bb8ebc3e904543922c","slug":"du-school-of-open-learning-prepared-online-classes-with-microsoft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर तैयार किया ऑनलाइन क्लासेस का शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU: स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर तैयार किया ऑनलाइन क्लासेस का शेड्यूल
Fri, 01 May 2020 01:20 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 01 May 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने बीए व बीकॉम पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) कक्षाओं का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इन कक्षाओं के लिए एसओएल माइक्रोसॉफ्ट का सहयोग ले रहा है। दो मई से माइक्रोसॉफ्ट टीम एप के माध्यम से कक्षाओं की शुरूआत करेगी। लॉकडाउन के कारण सामान्य कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। ऐसे में पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया जा रहा है।
एसओएल की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, बीए प्रोग्राम के पहले वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के अर्थशास्त्र विषय की कक्षाएं दो, तीन व चार मई को चलेंगी, जबकि एजुकेशन की पांच, छह और सात मई, इतिहास की नौ, 10 व 11 मई, राजनीति शास्त्र की 12 , 13 व 14 मई, हिंदी-अंग्रेजी कम्यूनिकेशन की 16, 17 व 18 मई, अंग्रेजी लैंग्वेज की 19, 20 व 21 मई को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
बीकॉम प्रोग्राम (प्रथम वर्ष) के दूसरे सेमेस्टर की डिस्प्लिन-1 की कक्षाएं दो, तीन व चार मई, डिस्प्लिन-2 की पांच, छह और सात मई, हिंदी, अंग्रेजी कम्यूनिकेशन व अंग्रेजी लैंग्वेज की 12, 13 व 14 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी। अन्य विषयों की कक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल छात्रों को डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ें : वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए पीएचडी और एमटेक में प्रवेश के लिए होंगे इंटरव्यू

कमेंट
कमेंट X