DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की तीसरी सीट आवंटन सूची, चॉइस लॉक की प्रक्रिया शुरू
DU UG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार डीयू की एडमिशन वेबसाइट Admission.uod.ac.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने तीसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपग्रेड का विकल्प चुना था और उन्हें पहली या दूसरी सूची में सीट नहीं मिली थी, वे इसके लिए तीसरी सूची देख सकते हैं। छात्र तीसरी मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in पर देख सकते हैं।
सीएसएएस लॉग-इन के माध्यम से सूची की जांच
विश्वविद्यालय को पहले 10 नवंबर को तीसरी मेरिट सूची घोषित करनी थी, लेकिन इसे दो बार टाल दिया गया और आखिरकार 13 नवंबर को इसे जारी कर दिया गया। पाठ्येतर गतिविधि (ईसीए), खेल, बच्चों और सशस्त्र बलों के जवानों और कश्मीरी प्रवासियों की विधवाओं सहित सभी अतिरिक्त सीटें नियमित प्रवेश के साथ होंगी। उम्मीदवार केवल अपने सीएसएएस लॉग-इन के माध्यम से सूची की जांच कर सकेंगे
DU Admissions 2022: ऐसे चेक करें तीसरी मेरिट सूची
- सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in पर जाएं।
- सीएसएएस पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- मेरिट सूची देखें और इसे डाउनलोड करें
14 नवंबर से चॉइस लॉक की प्रक्रिया शुरू
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, छात्रों के पास 14 नवंबर की सुबह 10 बजे से 16 नवंबर की शाम 4:59 बजे तक अपनी चॉइस लॉक करने का समय होगा। पेमेंट विंडो 17 नवंबर को शाम 4:59 बजे बंद हो जाएगी। इसके बाद, नियमित उम्मीदवार आगे किसी भी अन्य सीट पर अपग्रेड नहीं कर पाएंगे। सेंट स्टीफंस कॉलेज और जीसस एंड मैरी कॉलेज के लिए ईसीए, स्पोर्ट्स, सीडब्ल्यू, कश्मीरी माइग्रेंट्स (सुपरन्यूमेरी) और ईसाई उम्मीदवार से संबंधित उम्मीदवार अपनी सीटों को 18 नवंबर की सुबह 10 बजे से 19 नवंबर की शाम 4:59 बजे तक अपग्रेड कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X