DU PG Admissions: डीयू ने बढ़ाई सीएसएएस पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म
DU CSAS PG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस पीजी प्रवेश 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जून कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विस्तार
DU CSAS PG Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जिससे उन छात्रों को राहत मिली है जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। अब योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि सीएसएएस पीजी करेक्शन विंडो 10 जून को सुबह 10 बजे से खोली जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन में आवश्यक सुधार 11 जून शाम 5 बजे तक कर सकेंगे। यह सुविधा छात्रों को अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का अंतिम अवसर प्रदान करेगी।
विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप स्नातक (UG) छात्रों के लिए एक वर्षीय और दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं। डीयू में पीजी प्रवेश कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल के माध्यम से होगा। साथ ही, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए डिजिलॉकर और एपीआई सेतु के जरिए ऑटो-इंटीग्रेशन सुविधा भी लागू की गई है, जिससे दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया और आसान हो गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक पीजी एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन करें।
- अपना CUET PG 2026 आवेदन नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- नाम, पता, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता आदि विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- पात्रता के अनुसार पीजी कार्यक्रमों और कॉलेजों की प्राथमिकताएं भरें।
- ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
कमेंट
कमेंट X