DU PG Admission 2026: डीयू के एक वर्षीय पीजी कोर्स की पहली आवंटन सूची जारी, इस दिन तक स्वीकार करनी होगी सीट
DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों की पहली सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 6 अगस्त रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। सत्यापन 8 अगस्त और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 है।
विस्तार
DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों की पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी अपने प्रवेश शाखा की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में दी है।
कितने कार्यक्रमों में हो रहा प्रवेश?
इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत कुल 28 एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जा रहा है। इनमें विज्ञान, मानविकी और भाषा से जुड़े कई कोर्स शामिल हैं। प्रमुख पाठ्यक्रमों में शामिल हैं-
- एमएससी एंथ्रोपोलॉजी
- बायोकैमिस्ट्री
- बायोमेडिकल साइंसेज
- बॉटनी
- केमिस्ट्री
- कंप्यूटर साइंस
- एनवायरनमेंटल साइंसेज
- मैथेमेटिक्स
- माइक्रोबायोलॉजी
- फिजिक्स
- स्टैटिस्टिक्स
- जूलॉजी
इसके अलावा एमए अरबी, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन, हिस्पैनिक, इटालियन, पंजाबी, फारसी और हिंदी पत्रकारिता जैसे पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
प्रवेश प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां
विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| पहली सीट आवंटन सूची जारी | 5 अगस्त 2026 |
| आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| विभाग/केंद्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन एवं अनुमोदन | 8 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
उम्मीदवारों को क्या करना होगा?
- जिन अभ्यर्थियों को पहली सूची में सीट मिली है, उन्हें तय समय के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी।
- इसके बाद संबंधित विभाग और केंद्र ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
- समय पर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।
बाकी पीजी कार्यक्रमों की सूची बाद में होगी जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि शेष एक वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश संबंधी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
कमेंट
कमेंट X